सुजैन को भाई बारबरा-रितिक की जोड़ी
लगता है कि रितिक रोशन और बारबरा मोरी की रोमांस की खबरों से रोशन परिवार तंग आ चुका है। तभी तो इन खबरों को विराम देने के लिए रितिक और सुजैन एक साथ दिखाई दे रहे है।
मकाऊ में हुए आईफा पुरस्कार समारोह में भी रितिक और सुजैन को काफी नजदीक देखा गया। यही नही रैम्प पर चलते हुए दोनो ने एक दूसरे का हाथ इस कदर पकड़ा हुआ था कि जैसे कभी जुदा न होगे।
जब सुजैन से बारबरा मोरी प्रकरण के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें इस खबर से कोई परेशानी नही हुई थी। फिल्मी परिवार से ताल्लूक रखते हुए उन्हें पता है कि इस तरह की खबरे उड़ना आम बात है।
सुजैन को रितिक और बारबरा की जोड़ी बहुत अच्छी लगी है। इस बारे में उनका कहना था कि दोनो पर्दे पर बहुत खुबसूरत लगे है। उन दोनो के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बनती है।


Click it and Unblock the Notifications