सन्नी और साड़ी!!
बॉलीवुड की बहुत पुरानी कहावत है कि 'जो दिखता है वो बिकता है', हमारी फिल्म इंडस्ट्री की लगभग हर एक एक्ट्रेस इस कहावत पर यकीन रखती है। कुछ समय पहले ही बॉलीवुड के परिवार में एक और सदस्य सन्नी लियोन की एंट्री हुई है और उन्होने इस कहावत को अपने पहले ही कदम से जहन में रखा है। पूजा भट्ट की 'जिस्म 2' में हॉट और सेक्सी दृष्यों के साथ सन्नी ने अब तक खुद को सबसे ज्यादा डिमांड वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर लाकर खड़ा कर दिया है।

अभी तक सन्नी को सिर्फ नाममात्र के कपड़ों में ही देखा गया लेकिन अब सन्नी ने कुछ नया दिखने के लिए भारतीय परिधान यानि की साड़ी में खुद को पेश किया है। इस नीले रंग की साड़ी में सन्नी की खूबसूरती और भी निखर के सामने आ रही है। साड़ी पहनने के बावजूद सन्नी ने अपने हावभाव से खुद को हॉट दिखाने की पूरी कोशिश की है।
खबर ये भी है कि सन्नी ने अपनी खूबसूरती और अपने अभिनय से खुद को निर्देशकों की पसंदीदा अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल कर लिया है और इसीलिए अब एकता कपूर ने भी अपनी अगली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में सन्नी को कास्ट कर लिया है।
फिल्हाल सन्नी को साड़ी में देख भी लोग पागल हो गए हैं क्योंकि इस पारम्परिक परिधान में भी सन्नी ने लोगों की नज़रों के लिए काफी कुछ परोसा है। सन्नी की इस जो दिखता है वो बिकता है कहावत के प्रति प्रेम को देखकर यही लगता है कि अब बॉलीवुड में एक बार फिर से कम कपड़े पहनकर सफलता पाने की होड़ शुरु हो गई है्।


Click it and Unblock the Notifications