अनुष्का संग नैना लड़ा रहे हैं रैना!

इसी कड़ी में नया नाम जुड़ा है भारतीय क्रिकेट के हिटर बल्लेबाज सुरेश रैना का। जो आजकल बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ कुछ ज्यादा ही देखे जा रहे हैं। इंग्लैंड के दौरे के बाद कई बार अनुष्का को रैना के साथ घूमते-फिरते देखा गया है। कभी दोनों कॉफी शॉप में दिखते हैं तो कभी शॉपिंग मॉल में, जिसकी वजह से कहा जाने लगा है कि दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ है।
रैना और अनुष्का की केमेस्ट्री लोगों के मुताबिक काफी अच्छी है। हालांकि न तो रैना और न ही अनुष्का ने इस बारे में कुछ कहा है। गौरतलब है कि यश कैंप की हिरोईन अनुष्का शर्मा उत्तराखण्ड की रहने वाली है। वह आर्मी ऑफिसर की बेटी है। उसके परिवार का क्रिकेट से अच्छा खासा नाता है। अनुष्का के भाई कर्नेश स्टेट लेवल के प्लेयर हैं। इसलिए क्रिकेट के प्रति उनका लगाव होना स्वाभाविक है। खैर देखते है यह रिश्ता आगे क्या रंग लाता है?


Click it and Unblock the Notifications











