सलमान खान ने भी ठुकरा दी थी सारे जहां से अच्छा? आयुष शर्मा बने थे इसका कारण!
सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म राधे को लेकर चर्चा में हैं और काफी जल्दी इस फिल्म की बची हुई शूटिंग भी पूरी करने वाले हैं। लेकिन इस समय एक धमाकेदार फिल्म जिसका नाम 'सारे जहां से अच्छा' है.. उसको लेकर बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि इस फिल्म में अब फरहान अख्तर नजर आने वाले हैं। ये फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में इसलिए रही थी क्योंकि फिल्म शाहरुख खान, आमिर खान समेत कई स्टार्स को ऑफर हुई थी लेकिन सभी ने इसको करने से मना कर दिया था।
इसको लेकर सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी सामने आया है। पता चला है कि इस फिल्म के लिए उनको भी अप्रोच किया गया था लेकिन सलमान खान ने आयुष शर्मा के कारण इस करने से मना कर दिया है।

सूत्रों की मानें तो सलमान खान के पास डेट्स नहीं थीं और वो अपनी डेट्स पहले ही आयुष शर्मा की आने वाली फिल्म 'गन्स ऑफ नॉर्थ' के लिए दे चुके थे। यही कारण थी कि उन्होने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था।
हालांकि इस गॉशिप को लेकर किसी तरह का आधिकारिक जानकारी या बयान सामने नहीं आया है। सलमान खान इस फिल्म में एक शानदार रोल करने वाले हैं जो कि काफी लंबा नहीं होगा।
सलमान खान.. आयुष के करियर को लेकर लगातार मेहनत कर रहे हैं और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। सलमान खान ने ही आयुष शर्मा को फिल्म लवयात्री से लॉन्च किया था जिसका म्यूजिक काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications