जब फॉर्मूला 1 रेस देखे बिना पैंट पहने सिर्फ अंडरवियर में पहुंची हसीना, फैंस ने किया ट्रोल!

Irina Shayk: सुपरमॉडल इरीना शायक अक्सर अपने हॉट लुक के कारण चर्चा में रहती हैं लेकिन इस बार तो जैसे इरीना शयक ने सारी हदें ही पार कर दी हैं।
जी हां, बीते वीकेंड मियामी ग्रैंड प्रिक्स में फॉर्मूला वन रेस देखने के दौरान 37 वर्षीय मॉडल बिना पेंट सिर्फ अंडरवियर में ही नजर आईं। इस दौरानरशियन मॉडल और टेलीविजन पर्सनालिटी इरीना शायक ने वाइट टी शर्ट और ब्लैक अंडरवियर पहना था और ऊपर से एक लॉन्ग पारदर्शी ब्लैक कपड़ा पहना था, साथ ही ब्लैक कैप लगाई हुई थी।
इरीना के इस लुक को जिसने भी देखा उसका मुंह खुला का खुला रह गया। हालांकि बहुत से फैंस उन तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं लेकिन उनका यह लुक इंटरनेट पर ट्रोल हो रहा है। फैन उन्हें फॉर्मूला वन रेस पर इस तरह की आउटफिट पहनने के लिए खूब खरी-खोटी भी सुना रहे हैं।
Irina Shayk ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं जिस पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए हैं। हालांकि तीन लाख के आसपास इन फोटोज को फैंस लाइक कर चुके हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, इस तरह के लुक को आप फैशन या ट्रेंडी नहीं कह सकती। एक ने लिखा, फार्मूला वन पर इस तरह की ड्रेस पहनना आपको शोभा नहीं देता। वहीं एक यूजर ने लिखा, आपकी ड्रेस बहुत ही जबरदस्त है। एक यूजर ने लिखा, फार्मूला वन इवेंट के लिए ये आउटफिट बिल्कुल सही नहीं है। एक यूजर ने लिखा, मुझे यह समझ नहीं आ रहा आपने इस तरह की ड्रेस इस जगह पर क्यों पहनी है, क्या आप बीच पर जा रही हैं।
एक यूजर ने लिखा, फैशन का मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी UGLY ड्रेस पहन लें। बहुत से यूजर उनकी ड्रेस को UGLY बताते नजर आ रहे हैं। एक ने यहां तक लिखा, आने वाले 5 सालों में इरीना शायक पूरी तरह से बिना कपड़ों के सड़कों पर नजर आएंगी। एक ने लिखा, इस तरह के कपड़े इवेंट पर शोभा नहीं देते, आपको इवेंट के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए। कुल मिलाकर इरीना का ये लुक ट्रोल हो रहा है।
इस पर अभी तक इन प्रतिक्रियाओं का इरीना ने कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन इरीना ने इसके अलावा इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें और पोस्ट कर दीं। जिसमें वे ग्रीन बिकनी में बाथटब में बैठी हुई नजर आ रही है। वहीं एक ब्लैक एंड वाइट फोटो में बाथटब के पास सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। हालांकि इरीना की इन फोटोज को फैंस पसंद कर रहे हैं लेकिन फार्मूला वन पर उनके द्वारा पहनी गई आउटफिट को आज भी लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications