शाहरुख बनेंगे मधुर भंडारकर के 'इंस्पेक्टर गालिब'? डायरेक्टर ने दिया ये जवाब
'जीरो' मूवी फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' से भी अपने कदम पीछे हटा लिए है। पिछली फ्लॉप से शाहरुख इतनी बुरी तरह घबरा चुके हैं कि वो पुरानी गलतियों को दोहराने से बचने के लिए अपना हर कदम सोच-समझकर बढ़ा रहे हैं। अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले वो स्क्रिप्ट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इन दिनों इंडस्ट्री के गलियारों में खबर है कि शाहरुख बहुत ही जल्द डायरेक्टर मधुर भंडारकर के नेक्स्ट प्रोजेक्ट 'इंस्पेक्टर गालिब' में नजर आ सकते हैं।
सुनने में आया है कि मधुर भंडारकर किंग खान से मिले थे और दोनों ने इंस्पेक्टर गालिब की स्क्रिप्ट पर चर्चा भी की, स्क्रिप्ट सुनने के बाद किंग खान ने मधुर की फिल्म को हरी झंडी दे दी और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरु हो जाएगी।

लेकिन हाल ही में जब मधुर भंडारकर किसी इवेंट में मीडिया से जब मुखातिब हुए तो उनसे इस फिल्म और शाहरुख के साथ काम करने की बात पूछी तो उन्होंने सवाल सुनकर टालने के अंदाज में कहा' इस बारे में हम आराम से बात करेंगे।
उनके इस रवैये से यह तो साफ जाहिर है कि वो अभी इस प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर बात नहीं करना चाहते हैं या हो सकता है कि वो अभी इस प्रोजेक्ट को ऐलान करने के लिए सही वक्त और सही समय का इंतजार कर रहे हो।
सुनने में आया है कि मधुर भंडारकर की ये फिल्म एक कॉप ड्रामा है जो उत्तर प्रदेश के रेत माफिया से जुड़ी सच्ची घटना पर आधरित है।


Click it and Unblock the Notifications