'मेरा बेटा बॉलीवुड का सबसे सुंदर सरदार'

By Jaya Nigam

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेद्र का कहना है कि उनके सबसे बड़े बेटे सन्नी देओल फिल्मी पर्दे के सबसे आकर्षक सरदार हैं। धर्मेद्र ने अपने बेटों सन्नी और बॉबी देओल के साथ कॉमेडी फिल्म 'यमला पगला दीवाना' में अभिनय किया है। सन्नी ने 'यमला पगला दीवाना' में अप्रवासी भारतीय सिख की भूमिका निभाई है।

धर्मेद्र ने लूट का एक दृश्य शूट करने के बाद कहा, "मुझे लगता है कि मेरा बेटा सन्नी पूरे फिल्मोद्योग में सबसे खूबसूरत सरदार है। जब भी उन्होंने इस तरह की भूमिका की है तो उन्होंने उस किरदार की जीया है। वह पर्दे पर सबसे खूबसूरत सरदार दिखते हैं और मुझे उन पर गर्व है।"

धर्मेद्र ने कहा कि उनकी यह फिल्म अपने संवादों के कारण दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। वह इससे पहले 'अपने' में अपने बेटों के साथ अभिनय कर चुके हैं। धर्मेद्र ने कहा कि 'अपने' एक बेहद भावनात्मक फिल्म थी जबकि यह कॉमेडी फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X