सन्नी का बाथरूम फोटोशूट देख पूनम को चढ़ा नशा
रागिनी एमएमएस में हॉट अंदाज में दिखने की तैयारी कर रहीं सन्नी लियोन का बाथरूम फोटोशूट देखकर किंगफिशर मॉडल व अभिनेत्री पूनम पांडे को नशा चढ़ गया। यह नशा खुद उनकी फिल्म नशा के प्रोमोशन के लिये चढ़ा और देर रात तक रहा। इसे पूनम के मन में सन्नी के लिये जलन भी कह सकते हैं।
मंगलवार की सुबह जैसे ही सन्नी लियोन का बाथरूम में फिल्माया गया फोटोशूट इंटरनेट पर आया, वैसे ही वो टॉप ट्रेंड में आ गया। लोग सन्नी के इस अंदाज को देखने के लिये बेताब दिखे। यह बात पूनम पांडे को शायद बर्दाश्त नहीं हुई, इसलिये उन्होंने भी अपनी कुछ तस्वीरें ट्विटर पर अपलोड कर दीं। साथ में हैष टैग डाल दिया नशा। बस लोगों को भी उसी समय पूनम का नशा सवार हो गया और दिन भर हैष टैग नशा पर एक हजार से ज्यादा टवीट हुए।
एक तरफ फेसबुक पर सन्नी का फोटोशूट शेयर हो रहा था, तो दूसरी ओर पूनम की नशा पर धड़ाधड़ ट्वीट हो रहे थे। खास बात यह है कि पूनम अपने फैन्स के साथ कई बार ट्विटर के माध्यम से मुखातिब भी हुईं। उन्होंने अपने फैन्स के कई ट्वीट री-ट्वीट भी किये। ऐसा लग रहा था कि मानों पूनम कल दिन भर घर में बैठीं ट्विटर पर अपने फैन्स के बीच ही व्यस्त रहीं।
वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। जब-जब सन्नी लियोन से जुड़ी कोई भी खबर सुर्खियों में आती है, तब-तब पूनम पीछे नहीं रहती हैं। यह खेल सिर्फ इन दोनों के बीच नहीं होता है, बल्कि इस गेम की तीसरी खिलाड़ी शर्लिन चोपड़ा भी हैं, जो बार-बार न्यूड होकर ख्याति प्राप्त करने के चक्कर में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
