जंजीर के रिमेक में दिखेगा सन्नी का जलवा
अभी सन्नी लियोन ने बॉलीवुड में अपने पैर भी नहीं जमाएं हैं कि उनके पास फिल्मों के ऑफर्स आने लगे हैं जी हां वो फिल्म जिस्म 2 और रागिनी एमएमएस के सीक्वल में नजर आएंगी यह तो सब जानते हैं लेकिन खबर आ रही है कि वह जंजीर के रिमेक में भी दिखाई देंगी।
लगता है बॉलीवुड सन्नी के लिए शुभ है। तभी तो उन्होंने कदम रखे और उनके सामने फिल्मों की लाइन लगने लगी। वह अब जंजीर फिल्म में एक आयटम डांस करती हुई दिखाई देने वाली हैं। जी हां वैसे इस फिल्म में सन्नी का जादू फिल्म को हिट बना सकता है। फिल्म के निर्देशक ने भी यह फैसला काफी सोच समझ कर ही लिया है।
जंजीर के रिमेक में तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी के पुत्र रामचरण और प्रियंका चोपड़ा है। माही गिल फिल्म में मोना डार्लिंग के किरदार में नजर आएंगी और उनका आइटम डांस भी है। अगर सब ठीक रहा तो दर्शक फिल्म में सन्नी का आयटम डांस भी देख पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
