अब दबंग की डार्लिंग बनेंगी सन्नी लियोन
बॉलीवुड में अगर किसी अभिनेत्री को 'खान'-दान मिल जाये तो उसकी किस्मत चमक उठती है। बॉलीवुड में करियर तलाश रही हर हीरोइन का सपना होता है बॉलीवुड के खानों के साथ काम करने का। सन्नी लियोन ने भी वो सपना देखा और वो जल्द ही सच होने वाला है, वो भी सलमान खान के साथ।

खबर आयी है कि जिस्म 2 की में मुख्य किरदार निभा रहीं सन्नी लियोन पर किस्मत कुछ ज्यादा ही मेहरबान है क्योंकि सलमान खान के साथ काम करने की उनकी हसरत भी जल्द ही पूरी होने वाली है। वो इसलिए क्योंकि सलमान सन्नी को लेकर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।
गौरतलब है की टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के जरिये अभिनेत्री सन्नी लियोन चर्चा में आईं। उस समय शो के होस्ट सलमान खान थे। वहां उपस्थिति दर्ज कराते हुए सन्नी ने कहा था की वो चाहती हैं की वो सलमान संग काम करें।
अगर सन्नी की बॉलीवुड में एंट्री की बात की जाये तो बिग बॉस में ही इन्हें निर्माता निर्देशक महेश भट्ट ने अपनी फिल्म जिस्म के सीक्वल में काम करने का मौका दिया था और इस फिल्म के निर्माण के दौरान ही सन्नी को मैनफोर्स कंडोम और चेज मोबाइल की ब्रांड एम्बेसडर बनने का मौका मिला।
सलमान का नाम आता है तो उनकी कैटरीना कैफ, असिन, जरीन खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ अच्छी जोडि़यां बनी हैं। अब सन्नी संग उनकी जोड़ी कैसी दिखेगी यह तो फिल्म आने पर पता चलेगा, लेकिन आप अपनी राय इस पर अभी से रख सकते हैं। कृपया अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिखे।


Click it and Unblock the Notifications