सति-सावित्री बनना चाहती हैं एडल्ट स्टार सन्नी

Sunny Leone
आपको सुनकर हैरानी हुई ना..हमें भी हुई थी जब हमने ऐसी बातें सुनी थीं लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का यही कहना है कि अपने बिंदास अंदाज और खुलेपन से पैसा कमाने वाली वयस्कों की अदाकारा सन्नी लियोन वाकई में सति-सावित्री बनना चाहती हैं।

सन्नी की दिली इच्छा है कि वो बॉलीवुड में एक मजबूत अभिनेत्री के रूप में पहचान बना सके। इसके लिए वो ऐसी फिल्में करना चाहती हैं जिसमें एक्टिंग हो ना कि केवल एक्सपोज। भारतीय और कनाडा मूल की 31 वर्षीय सन्नी ने कहा कि बॉलीवुड में सफल होने के वास्ते मेरी योजना अगले दो-तीन साल तक यहीं रहने की है। यहां मैं अपनी प्रतिभा का 100 प्रतिशत दूंगी।

खैर सन्नी की यह बातें कितनी सही है इस बात को समझने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन अभी तो उनकी इस बात पर किसी को भी भरोसा करना थोड़ा सा मुश्किल है। सब को यही लगता है कि वो औरों की तरह सन्नी भी यहां केवल पैसा कमाने के लिए आयी हैं।

इसलिए फिल्मी पंडितों ने सन्नी की इस बात के लिए जमकर मजाक उड़ाया है और कहा है कि यह तो वही बात हो गयी कि नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली...अगर सती-सावित्री को ही देखना है तो क्या भारतीय सुंदरिया मर गयीं है। फिलहाल सन्नी जिस्म 2 के बाद अपनी दूसरी फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में व्यस्त हैं। जिसमें उनको जमकर अश्लीलता परोसनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X