फिल्‍में छोड़ पोर्न इंडस्‍ट्री में ज्ञान बांट रहीं सन्‍नी लियोन

By Belal Jafri

sunny leone
बिलाल एम जाफ़री

केरेन मल्होत्रा जिन्‍हें हम सन्नी लियोन के नाम से जानते हैं अधिकांश भारतीयों को सबसे पहले बिग बॉस में दिखीं। बिग बॉस में ही महेश भट्ट से मुलाकात में उन्‍होंने कहा था कि वो हमेशा के लिए एडल्‍ट मूवी इंडस्‍ट्री छोड़ना चाहती हैं। उन्‍हें जिस्‍म-2 और रागिनी एमएमएस के सीक्‍वेल जैसी फिल्‍में भी मिल गईं। लेकिन फिल्‍में चाहे जितनी मिल जायें सन्‍नी का एडल्‍ट इंडस्‍ट्री से मोह भंग कभी नहीं होने वाला।

यह मोह अभी भी बरकरार है, यह बताने से पहले हम आपको ले जाना चाहेंगे बिग बॉस के घर में जब उनकी मुलाकात महेश भट्ट से हुई थी। आपको याद होगा जब बिग बॉस के घर में फिल्‍म निर्देशक महेश भट्ट सन्‍नी से मिलने पहुंचे थे, तब करीब आधा घंटा सन्नी से बात करी थी, जहां उन्होंने सन्नी के विषय में सारी जानकारियाँ प्राप्त की थीं। वहीं सन्नी ने कहा था, " मैं इस काम से थक चुकी हूं। लोग इस काम को अच्छा नहीं समझते और अगर मुझे भविष्य में अच्‍छा मौका मिला तो एडल्‍ट मूवी इंडस्‍ट्री को हमेशा के लिए छोड़ दूंगी।"

अब शायद सन्‍नी अपने वो शब्‍द भूल चुकी हैं। यह साफ जाहिर होता है उनके ट्विटर पेज से। सन्नी एक तरफ जहां बॉलीवुड में अपने पैर ज़माने के लिए भरसक कोशिश कर रहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी अडल्ट इंडस्ट्री में सफलता का परचम गाड़ने वाली सन्नी अपनी इंडस्ट्री में नवोदित अभिनेत्रियों को गाइड करती दिख रही हैं।

सन्नी ने 22 घंटे पूर्व ट्विटर पर एडल्‍ट इंडस्ट्री की एक जूनियर आर्टिस्‍ट निक्की बेन्ज़ को नसीहत देते हुए ट्वीट किया, ''अडल्ट मनोरंजन एक सफल व्यापार है, जहां हमारा काम दूसरों का मनोरंजन है और तुम तभी सफल होगी जब अपने सीनियर एक्टर की इज्जत करोगी''।

वहीं सन्नी ने एक दूसरे ट्वीट में अपनी सहकलाकार कायला पिगे के लिए ट्वीट किया है, ''तुम्हारा शरीर सुंदर है और आजकल तुम उस पर मेहनत भी करती दिख रही हो और अपने शरीर को सुंदर बनाने के लिए मैं आजकल तुमसे प्रेरणा ले रही हूं।"

इन ट्वीट्स और पोस्ट को देखने के बाद एक बात तो साफ़ है की सन्नी का अपनी अडल्ट पोर्न इंडस्ट्री से अभी तक मोह भंग नहीं हो पाया है और समय-समय पर वो वहां की न्यूज़ और घटनाओं से अपने को अपडेट रखना चाहती हैं।

यहां पर हमें उस विरोध को भी नहीं भूलना चाहिये जो सन्‍नी के खिलाफ हाल ही में हुआ था। सन्नी को लेकर फिल्‍म बनाने की महेश भट्ट की घोषणा का जहां कुछ लोगों ने स्वागत किया वहीं बॉलीवुड के साथ साथ देश का एक वर्ग ऐसा भी था जिसने उनका जम कर विरोध किया।

बॉलीवुड से जुड़े एक निर्देशक ने कहा था, ''क्या हमारे देश में टेलेंट कि कमी है जो भट्ट साहब सन्नी लियोन को परदे पर ला रहे हैं अगर उन्हें अपनी फिल्म के लिए विदेशी चेहरे कि तलाश थी तो बहुत सारे विकल्प थे। एक अडल्ट एक्ट्रेस को हमसे जोड़कर भट्ट साहब क्या साबित करने में लगे हैं।''

आप क्‍या सोचते हैं सन्‍नी के बारे में, क्‍या वो बॉलीवुड में सफलता की सीढि़यां चढ़ेंगी, या वापस पोर्न इंडस्‍ट्री में लौट जायेंगी? अपने जवाब नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X