रणदीप हुड्डा संग "मर्डर" करेंगी सन्नी लियोन

By Belal Jafri

sunny leone
एक कहावत है उपर वाला जब किसी को देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। या यूं भी कहा जा सकता है की इंसान के दिन कब पलट जाएं इसका कोई भरोसा नहीं। आजकल कुछ यही हाल पॉर्न स्टार सन्नी लियोन का भी है, जिनकी पांचों उंगलियां इस वक़्त घी में है।

कारण है कि बॉलीवुड में अभी उन्हें एंट्री करे हुए अभी चंद दिन ही हुए हैं और वो अभी से ही चर्चाओं का बाजार गर्म करने में नंबर वन हैं अब चर्चा है कि अपने अभिनय के चलते हो सकता है सन्नी फिल्म मर्डर के सीक्वल मर्डर 3 में दिखें।

आपको बता दें कि बॉलीवुड में ये चर्चा भी जोर शोर से है की अब सन्नी नयी सीक्वल क्वीन बन गयी है क्यूंकि ज्यादातर हिट फिल्मों के निर्माता निर्देशक अपनी सफल फिल्मों के सीक्वल में सन्नी को ही कास्ट करना चाहते हैं।

अगर सूत्रों की माने तो पोर्न स्टार सन्नी लियोन जिस्म 2 तो कर ही रही हैं इसके बाद उन्हें भट्ट कैम्प की अगली फिल्म मर्डर 3 में भी लिया जा सकता है |

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया की फिल्म जिस्म 2 में महेश भट्ट को सन्नी का काम बहुत पसंद आया है और अब वो उन्हें अपनी अगली फिल्म मर्डर 3 में कास्ट करना चाहते हैं गौरतलब है की भट्ट इस फिल्म के अभिनेता के रूप में अभिनेता रणदीप हुड्डा को पहले ही साइन कर चुके हैं।

उधर भट्ट कैम्प ने इस घटना का खंडन करते हुए कहा है कि फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है लेकिन अगर भविष्य में कुछ भी ऐसा होता है तो इसके विषय में मीडिया को जरूर बताया जायगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X