सनी लियोन का नया RULE..कोई किस करने मत बोलना!

By Shweta

सनी लियोन अगर फिल्म में हैं मतलब फिल्म में किसिंग सीन और इंटिमेट सीन तो होंगे ही होंगे। सनी लियोन को फिल्मों में खास इसलिए ही लिया ही जाता है लेकिन अब अगर आप अगली बार से सनी लियोन की फिल्में ये सोचकर देखने जा रहे तो हो सकता है आपको निराश होकर लौटना पड़े ।

दरअसल सनी लियोन नहीं आगे से अपनी फिल्मों में किसिंग सीन या इंटिमेट सीन देने से परहेज करने वाली हैं। ऐसा करने का फैसला सनी ने इसलिए लिया है क्योंकि वो नहीं चाहती की वो इसी इमेज से बंध कर रहें। वो अपनी बोल्ड इमेज से बाहर निकलना चाहती हैं।

Sunny Leone

उन्होंने अपने पास आ रहे निर्माताओं से साफ कह दिया है कि अगर कहानी में इंटिमेट सीन या किसिंग सीन हों तो निकाल दें क्योंकि वह ऐसा कुछ नहीं करेंगी। सूत्रों के अनुसार अगले महीने रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म में सनी ने लीड हीरो रजनीश दुग्गल के साथ कोई 'किसिंग सीन' नहीं किया, जबकि निर्देशक उन्हें समझाते रहे कि यह स्क्रिप्ट की डिमांड है।

वैसे सनी इससे पहले रजनीश के साथ एक फिल्म कर चुकी थीं और उनके साथ काम करते हुए सहज थीं। सूत्रों के अनुसार सनी धीरे-धीरे अब बड़े बॉलीवुड ऐक्टरों साथ काम करना चाहती हैं।सनी लियोन अब शाहरूख खान, सलमान खान जैसे स्टार्स की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं और इसके लिए सबसे जरूरी ये है कि वो अपनी बोल्ड या यूं कहें कि पोर्न इमेज से बाहर निकलकर कुछ अच्छी फिल्में करना चाहती हैं।

पिछले कुछ समय में उन्हें बॉलीवुड के मंचों पर जगह मिली है और ऐक्टर उनके साथ दिखने पर झिझकते नहीं हैं। आमिर खान तक ट्वीट करके कह चुके हैं कि उन्हें सनी के साथ पर्दे पर दिखने में कोई समस्या नहीं है।

सनी लियोन की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं, उनकी पॉपुलैरिटी को हर कोई भुनाना चाहता है। तभी तो फपिछले दिनों सनी ने शाहरुख खान की एक फिल्म में आइटम डांस शूट किया।सोनाक्षी सिन्हा स्टारर नूर में सनी बॉलीवुड अभिनेत्री की छोटी भूमिका कर रही हैं।

इमरान हाशमी के साथ फिल्म बादशाहो के एक डांस की शूटिंग मुंबई में हो चुका है। सलमान खान भी बिग बॉस के समय से ही सनी लियोन की तारीफ करते नहीं थकते । सनी लियोन असल जिंदगी में बेहद शांत हैं और हर किसी की काफी रिस्पेक्ट करती हैं और अदब से पेश आती हैं और ये एक बड़ा कारण है कि स्टार्स सनी की तारीफ करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X