#NaaMatlabNaa: ना रणबीर को...ना ही सनी लियोन को...करना ही नहीं है KISS!
एक बार कह दिया कि किस नहीं करना है मतलब नहीं करना है ये है रणबीर कपूर और सनी लियोन के कॉन्ट्रैक्ट का नया क्लॉज़। अब सनी लियोन इसके बाद क्या करेंगी पता नहीं लेकिन रणबीर कपूर ने हाल ही में कैटरीना कैफ के चलते ये कदम लिया।
[वन नाइट स्टैंड...एक रात...डेढ़ घंटे और सनी लियोन!]
दरअसल, जग्गा जासूस में अनुराग बसु उनका और कैटरीना कैफ का एक लिपलॉक शूट करना चाह रहे थे जिसे रणबीर ने तुरंत इंकार कर दिया। जबकि अगर आपको याद ना हो तो बता दें कि रणबीर कपूर के किसिंग सीन बॉलीवुड के बेस्ट किसिंग सीन में शुमार हैं।
यकीन ना हो तो देखिए तस्वीरों में बॉलीवुड के बेस्ट किसिंग सीन -

अब रणबीर कपूर और सनी लियोन की ये ज़िद प्रोड्यूसर कितने दिन मानते हैं ये देखने वाली बात होगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले करीना कपूर ने अपना ये रूल तोड़ दिया है। और उनका कारण बहुत ही बचकाना था पर करीना तो करीना हैं।
[पति पत्नी के बीच KISS ज़रूरी नहीं - करीना!]
वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के नए हैंडसम हंक फवाद खान ने भी सोनम कपूर के साथ बैटल ऑफ बिट्टोरा इसी किसिंग के चलते छोड़ दी। हालांकि इसके बाद तो फवाद और सलमान एक ही जैसे बन चुके हैं। लेकिन किसिंग के बिना बॉलीवुड फिल्में...आपको क्या लगता है? हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइएगा!


Click it and Unblock the Notifications