सलमान के लिए सन्नी पॉर्न फिल्में भी छोड़ सकती हैं!
इससे पहले कि बिग बॉस का ग्रांड फिनाले होता और सन्नी लियोन फिनाले तक पहुंच पाती उन्हें इस घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। मगर ऐसा नहीं है कि सन्नी के लिए रास्ते बंद हो गए हैं जी नहीं बॉलीवुड में कई लोग सन्नी को अपनी फिल्म में साइन करना चाहते हैं।
इससे पहले की सन्नी तक कोई और पहुंच पाता खुद महेश भट्ट अपनी अगली फिल्म 'जिस्म 2' के लिए सन्नी को साइन कर चुके हैं। लियोन पहले भी कई बार कह चुकी हैं कि वो खुद भी बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। जब सन्नी से यह पूछा गया कि अगर बॉलीवुड में काम करने के लिए उन्हें पोर्न फिल्में छोड़नी पड़ीं तो क्या वो क्या करेंगी?
इस सवाल के जवाब में सन्नी ने कहा कि अगर उन्हें बॉलीवुड से अच्छी फिल्मों के ऑफर मिलते रहे तो वह पॉर्न फिल्में करना बंद कर देंगी। बॉलीवुड का हिस्सा बनने में उन्हें बहुत खुशी होगी उन्हें बॉलीवुड में काम करना अच्छा लगेगा।
वैसे ख़बर यह भी आ रही है कि सन्नी को सलमान खान का साथ भी मिल रहा है अगर सबकुछ अच्छा रहा तो वह सलमान की आने वाली फिल्म शेर खान में भी उनके साथ काम करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
