सन्नी लियोन की पसंदीदा निर्देशक पूजा हैं!

बॉलीवुड में 'जिस्म 2' से एंट्री करने वाली पॉर्न स्टार सन्नी लियोन की पसंदीदा निर्देशक पूजा भट्ट हैं। ऐसा सन्नी ने खुद तो नहीं कहा लेकिन उनकी बातों से कुछ ऐसा ही लग रहा है। खबर है कि सन्नी लियोन ने अपनी अगली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' की शूटिंग शुरु कर दी है। 'रागिन एमएमएस 2' एकता कपूर की फिल्म है और इसका निर्देशन कर रहे हैं भूषण कुमार। लेकिन ऐसा लग रहा है कि एकता कपूर के साथ काम करके सन्नी लियोन कुछ खास खुश नहीं हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो रागिनी एमएमएस 2 की शूटिंग के दौरान काफी नर्वस फील कर रही हैं जबकि जिस्म 2 के दौरान सन्नी को ऐसी कोई परेशानी नहीं हुई थी।

सन्नी ने खुद कहा कि 'रागिनी एमएमएस 2' में मेरा किरदार बिल्कुल अलग है। इस फिल्म में रखी गयी वर्कशॉप अभी तक मेरे द्वारा की गयी मॉडलिंग और फिल्मों से बिल्कुल ही अलग है। मैं अक्सर इसके दौरान नर्वस हो जाती हूं। क्योंकि इस वर्कशॉप के दौरान फिल्म के कुछ सीन्स के रिहर्सल्स करते समय मैं कई भावनाओं के उतार चढ़ाव से गुजरती हूं और नर्वस हो जाती हूं। सन्नी ने ये भी कहा कि अपनी पहली फिल्म के लिए उन्होंने ऐसी वर्कशॉप नहीं की थी क्योंकि पूजा भट्ट का काम करने का तरीका कुछ अलग था। वो चाहती थीं कि उनके एक्टर सहज होकर कार्य करें ना कि किसी दबाव में

सन्नी ने बताया कि डायलॉग डिलीवरी के लिए पूजा भट्ट ने कुछ वर्कशॉप्स रखे ते लेकिन 'जिस्म 2' के दौरान किसी तरह की कोई वर्कशॉप नहीं थी। तो कुल मिलाकर सन्नी ने एकता कपूर और पूजा भट्ट को आपस में कंपेयर कर दिया और साथ ही कहीं ना कहीं ये भी कह दिया कि पूजा भट्ट का काम करने का तरीका एकता कपूर से काफी बेहतर है। क्योंकि वो अपने एक्टरों को सहज रहकर काम करने को कहती थीं ना कि वर्कशॉप्स में घंटो मेहनत कराकर। फिल्हाल सन्नी से हम तो यही कहना चाहेंगे कि वो पूजा और एकता को आपस में कंपेयर ना करें। दोनों ही अपनी अपनी फील्ड में काफी एक्सपीरियंस हैं और सन्नी अभी नयी नयी आई हैं। तो इन सबसे दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X