सन्नी के पिंक लिप्स ने उड़ायी सुरवीन के रातों की नींद?
Pics: सुरवीन-जय की हॉट कमेस्ट्री
लेकिन इसके बावजूद सुरवीन चावला की आंखों की नींद उड़ी हुई है क्योंकि इस फिल्म में आयटम नंबर अब एडल्ट स्टार सन्नी लियोन करने जा रही हैं जिसके कारण सुरवीन को डर सताने लगा है कि कहीं फिल्म का सारा क्रेडिट सन्नी ना उठा लें और वो साइडलाइन ना हो जायें, इसलिए अब वो जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुट गयी हैं। पहले सुरवीन ने सोचा था कि वो हर प्रमोशनल इवेंट में भाग नहीं लेंगी लेकिन अब उन्होंने फैसला किया है कि वो हर इवेंट में बढचढ़कर हिस्सा लेंगी ताकि लोगों के दिमाग में वो ही वो हों सन्नी लियोन नहीं।
मालूम हो कि फिल्म के डायरेक्टर विशाल पंड्या ने सन्नी लियोन को फिल्म के हॉट आयटम नंबर 'पिंक लिप्स' के लिए साइन किया है। गौरतलब है कि पांड्या की यह फिल्म 2012 में आई 'हेट स्टोरी' फिल्म का अगला संस्करण है। इस फिल्म के निर्माता विक्रम भट्ट और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री थे ।'हेट स्टोरी 2' का ट्रेलर छह जून को वेब पर लांच हो चुका है और यूट्यूब पर इसे 20,00,000 हिट्स मिल चुके हैं। फिल्म के जरिये सुरवीन चावला और जय भानुशाली बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/RalvLaiSZa0?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
