ट्विटर बना बोल्डनेस का अखाड़ा भिड़ी पूनम और शर्लिन से सन्नी
बॉलीवुड में एंट्री करने के पहले ही सन्नी लियोन ने बॉलीवुड में सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा है। वह चर्चा में बने रहने के लिए सारे हथकंडे अपना रही हैं। सन्नी इस समय जिस्म 2 की तैयारी में काफी व्यस्त हैं।
मगर वो अपने देश में रहकर भी पब्लिसिटी बटोरने की पूरी कोशिश कर रही हैं। सन्नी अपने दिन की हर घटना की जानकारी ट्विटर पर तस्वीरों के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने सोते हुए भी अपना फोटो अपलोड किया था। जो बेहद हॉट था।
इतना ही नहीं सन्नी ने यह भी बात साफ कर दी कि वह जिस्म 2 के अलावा किसी भी फिल्म में काम नहीं कर रही हैं, यह फिल्म ही उनकी पहली फिल्म होगी। खबर आ रही थी कि वो रामगोपाल वर्मा की फिल्म डिपार्टमेंट के लिए आयटम नंबर कर रही हैं। इस पर सन्नी ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी फिल्म के लिए आयटम नंबर नहीं कर रही हैं।
वैसे सन्नी को टक्कर देने के लिए शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे ने भी कमर कस ली है। वो दोनों भी ट्विटर पर अपनी हॉट तस्वीरें अपलोड करती ही रहती हैं। मगर उन्हें पता नहीं है की सन्नी से पंगा लेना इतना आसान नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications