सन्नी के जिस्म पर होगी पैसों की बरसात, नहायेगा भट्ट कैम्प
क्या ऐसा पॉसिबल है कि किसी की पहली फिल्म हो और उसे फिल्म में काम करने के लिए 2 करोड़ रुपए दी जाए। ऐसा हुआ है कनाडा की स्टार सन्नी लियोन के साथ खबर आई है कि उन्हें जिस्म 2 में काम करने के लिए 2 करोड़ रूपये दिए गए हैं।
महेश भट्ट अपनी फिल्म को कुछ अलग तरह से पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में लीड रोल के लिए सन्नी लियोन को साइन करके भट्ट ने पहले ही सबके कान खड़े कर दिये हैं। अब इस फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स हासिल करने के लिए कंपनियों की लाइन लग गई है।
पूजा भट्ट की माने तो सन्नी की इस फिल्म में के हॉट सींस के लिए किसी दूसरे का सहारा नहीं लिया जाएगा। जाहिर है कि यह फिल्म स्क्रीन पर सभी हदें पार कर देंगी। और अगर ऐसा होता है तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पैसो की बरसात कर देगी।
पूजा कहती हैं कि 'फिल्म में नेचरल लुक लाने के लिए इस फिल्म का अधिकांश हिस्सा दिल्ली में शूट किया जाएगा। ऐसी खबर है कि सन्नी को भट कैम्प ने इस फिल्म के लिए मनचाही रकम दी है। इस बारे में पूजा का कहना है कि वह सन्नी को रकम बॉक्स ऑफिस के रिस्पॉस को देख कर ही देंगे। लेकिन इस बात से उन्होंने इंकार नहीं किया कि सन्नी को फिल्म के ले अच्छी खासी टोकन मनी दी गई है।
लगता है भट्ट कैम्प सन्नी पर खासा मेहरबान हो चुका है, हो भी क्यों ना उन्हें यह अच्छी तरह से पता है कि सन्नी लियोन बाद में उन पर पैसो की बरसात कराने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications