जिस्म 2 की निर्देशक पूजा भट्ट बनीं सन्नी लियोन की नई पसंद
फिल्म जिस्म 2 की शूटिंग के लिए हाल ही में भारत पहुंची सन्नी लियोन फिल्म की निर्देशक पूजा भट्ट से कुछ ज्यादा ही इंप्रेस हो चुकी हैं। सन्नी इस फिल्म को हिट करने के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं रखना चाहती।
सन्नी बॉलीवुड से मिले इस पहले मौके को ऐसे ही नहीं जाने देना चाहती, वो पूरी कोशिश करेंगी कि जिस्म 2 सुपरहिट हो। जिस्म 2 बिपाशा बसु की फिल्म जिस्म का सीक्वल है। सन्नी इस फिल्म के लिए पहले ही कह चुकी हैं कि वह बिपाशा द्वारा जिस्म में तैयार किये गए मानक को तोड़ना चाहती हैं।
सन्नी ने ट्विटर पर ट्वीट किया है कि जिस्म 2 का काम शुरू हो चुका है। निर्देशन ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मैं इस फिल्म के लिए हिंदी के डॉलोग्स याद कर रही हूं।
पूजा भट्ट ने सन्नी को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है तो जाहिर सी बात है कि वह पूजा से तो प्रभावित होंगी ही। रही बात फिल्म के सुपरहिट होने की तो जिस फिल्म में सन्नी के हॉट सीन हो वह फिल्म हिट ना हो ऐसा हो सकता है क्या? आपकी इस बारे में क्या राय है।


Click it and Unblock the Notifications