सन्नी से रामू का बदला लेंगी नथालिया कौर

आज बॉलीवुड में एक साथ जिन दो हिरोइनों का नाम लिया जा रहा है वो हैं हाल ही में भारतीय नागरिक बनीं 'जिस्म 2' की एक्ट्रेस सन्नी लियोन और रामगोपाल वर्मा की फिल्म डिपार्टमेंट की एक्ट्रेस नथालिया कौर। दरअसल ये दोनों अपने बोल्डनेस को लेकर खबरों आ गई है। एक फेमस पॉर्न स्टार है तो दूसरी इंडो-ब्राजीलियाई मूल की मॉडल है।


दरअसल रामू अपनी फिल्म के आयटम नंबर के लिए सन्नी लियोन को लेना चाहते थे लेकिन सन्नी उनकी फिल्म के लिए हां नहीं कह सकीं। इसके बाद रामू ने नथालिया को खोजा और उसकी अदाओं पर इस कदर मोहित हुए कि वो फिल्म की हिरोइन भी बन गईं। हाल ही में उनपर फिल्माया गया फिल्म का आयटम नंबर भी बहुत ही हॉट नजर आ रहा है।

एक तरफ फिल्म जिस्म 2 के जरिए पूजा भट्ट सन्नी को बहुत ही बोल्ड दिखा कर बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं तो वहीं रामू अपनी नई खोज नथालिया के सेक्सी और हॉट अंदाज से पर्दे पर आग लगाने की तैयारी में हैं। फिल्म डिपार्टमेंट में नथालिया की जितनी भी तस्वीरें देखने मिल रही हैं उनसे यही लगता है कि वह अंग प्रदर्शन के मामले में सन्नी से जरा भी पिछे नहीं हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि रामगोपाल वर्मा अपनी नई फिल्म डिपार्टमेंट के जरिए सन्नी के लिए नथालिया के रूप में एक कड़ी चुनौती पेश करना चाहते है क्योंकि सन्नी ने रामू की फिल्म में काम करने से साफतौर पर इंकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X