सन्नी को किसी और फिल्म में काम करते नहीं देख सकते महेश
बिग बॉस 5 से पॉपुलर हुई सन्नी लियोन ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। महेश भट्ट की फिल्म जिस्म 2 में काम कर रही सन्नी पर आज हर कोई मेहरबान है। उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए कई निर्देशक बेताब हैं। हाल ही में रामू ने भी सन्नी को अपरोच किया लेकिन उन्हें निराशा ही हासिल हुई।
जी हां चर्चा ये आ रही थी रामू अपनी फिल्म डिपार्टमेंट में सन्नी से आयटम सॉग करवाना चाहते हैं। लेकिन फिर सन्नी ने ट्विटर पर यह साफ कह दिया कि मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म जिस्म 2 है इसके अलावा मैं किसी और फिल्म में काम नहीं कर रही हूं।
उन्होंने लिखा है, मैं सबको साफतौर पर बता देना चाहती हूं कि मैं 'जिस्म 2' के अलावा और किसी बॉलीवुड निर्देशक की फिल्म में काम नहीं कर रही हूं। दर्सल रामू सन्नी को कास्ट करने के लिए महेश के पास गए और उन्होंने ्पनी चाहत महेशा भट्ट के सामने रख दी।
महेश भट्ट रामू की इस चाहत को सुन कुछ ज्यादा ही पॉजेसिव हो गए और उन्होंने डारेक्ट ना कह कर रामू के सामने टर्म्स एंड कंडीशन की लाइन लगा दी। महेश नहीं चाहते कि सन्नी उनकी फिल्म के अलावा किसी और फिल्म में काम करें। अब तो इतनी कंडीशन सुनकर रामू ने भी सन्नी को लेने का ख्याल सपने से भी निकाल दिया होगा।


Click it and Unblock the Notifications