जिस्म 2 से पहले भारत में रिलीज होगी सन्नी की एडल्ट फिल्म
सन्नी लियोन की पहली बॉलीवुड फिल्म 'जिस्म 2' की शूटिंग भारत में शुरू की जा चुकी है। सन्नी के फैंस अभी से उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। मगर लगता है कि 'जिस्म 2' की रिलीज होने से पहले सन्नी की एक एडल्ट फिल्म 'ब्लैक शमा' इंडिया में उनके फैन्स के लिए रिलीज की जा सकती है।
सन्नी की भारत में बढ़ती लोकप्रियता को कैश कराने के लिए सन्नी की इस फिल्म के निर्देशक और एक्टर स्टीगाथ डोर सन्नी को लेकर बनाई गई एडल्ट फिल्म भारत में रिलीज़ करना चाहते हैं। फिल्म के निर्देशक को यह भरोसा है कि भारतीय दर्शक इस फिल्म को काफी पसंद करेंगे।
यहा के दर्शक सन्नी को जानने भी लगें हैं और यही कारण है कि ब्लैक शमा की टीम को भरोसा है कि यह फिल्म भारत में अच्छा बिजनेस कर सकती है। यह फिल्म पुराने समय की हॉरर फिल्म है जिसमें सन्नी ने फीमेल ने फोटोग्राफर का किरदार निभाया है। वैसे सन्नी की फिल्म जिस्म 2 ने अभी से लोगों की बेताबी बढ़ा दी है।
जब से सन्नी के कदम भारत में फिल्म की शूटिंग करने के लिए पड़े हैं तब से वो मीडिया में छाई ही रहती हैं। हाल ही में सन्नी ने जिस्म 2 की शूटिंग के पहले दिन के फोटो ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ शेयर किये थे। जिससे लोगों ने अंदाजा लगा लिया है कि यह फिल्म कितनी हॉट होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications