नशा के फ्लॉप होने के बाद चलेगी जैकपॉट!

26 जुलाई को पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म नशा को बहुत बढ़िया प्रमोशन के बाद भी दर्शक नहीं मिले जिसके कारण पूनम पांडे को अपनी पहली ही फिल्म में नाकामयाबी झेलनी पड़ी। लेकिन पूनम की नाकामयाबी ने सन्नी लियोन को हिला कर रख दिया है क्योंकि उनकी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 लगभग पूरी हो चुकी है तो वहीं कैजाद गुस्ताद की फिल्म जैकपॉट की शूटिंग भी गोवा में शुरू हो गयी है और लगभग आधी शूट भी हो चुकी है।

इस फिल्म में सन्नी लियोन अपने पति डेनियल वीबर के साथ नजर आने वाली हैं जिसको लेकर वह खासा उत्साहित हैं लेकिन फिर भी उन्हें पूनम पांडे की असफलता ने हिला कर रख दिया है। हालांकि सन्नी की खुद पहली हिंदी फिल्म जिस्म 2 फ्लॉप रही है लेकिन फिर भी अपने आयटम नंबर लैला के हिट होने के बाद सन्नी को अपनी कामयाबी पर भरोसा था लेकिन नशा की असफलता ने उन्हें सोचने के लिए विवश कर दिया है कि शायद लोग तीन घंटे तक एक अश्लील फिल्म को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

इसलिए शायद सन्नी ने फिल्म जैकपॉट में वल्गर सीन करने से मना कर दिया था। उन्होंने फिल्म में वही सीन किये हैं जिन्हें आप बोल्ड कह सकते हैं लेकिन अश्लील नहीं। खैर देखते हैं कि सन्नी कि यह कोशिश कहां तक कामयाब होती है। फिलहाल तो सन्नी इसी बात में खुश हैं कि उन्हें अपने पति के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल रहा है। फिल्म में सन्नी के साथ सुशील जोशी और नासिरूद्दीन शाह भी नजर आने वाले हैं।

आईये जानते हैं दिलचस्प बातें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X