..................... Sunny Leone hit but Sunny Deol flop, सन्नी के दो कपड़ों के आगे सनी का ढ़ाई किलो का हाथ फेल - Hindi Filmibeat

सन्नी के दो कपड़ों के आगे सनी का ढ़ाई किलो का हाथ फेल!

हमारी फिल्म इंडस्ट्री में एक वक्त था जब सनी देओल के ढाई किलो के हाथ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। आज वो वक्त आया है कि सनी देओल के ढ़ाई किलो के हाथ को कोई पूछ नहीं रहा और सन्नी लियोन के दो कपड़े फिल्म की सफलता के लिए जरुरी हो गये हैं। हम बात कर रहे हैं अनिल शर्मा की फिल्म सिंह साहेब दी ग्रेट में सन्नी लियोन के आइटम सांग को लेकर चल रही खबरों की। सन्नी लियोन फिल्म आइटम सांग कर रही हैं या नहीं इसे लेकर हर रोज कई खबरें सुनाई पड़ रही हैं लेकिन सनी देओल फिल्म में क्या रोल कर रहे है, इतने समय बात सनी की वापसी हो रही है इसे लेकर हमने एक भी खबर नहीं पढ़ी।

सच तो ये है कि अनिल की फिल्म 'सिंह साहेब दी ग्रेट' को शायद इतनी पब्लिसिटी मिलती भी नहीं अगर सन्नी लियोन का नाम इस फिल्म के साथ ना जुड़ा होता। फिल्हाल अनिल को इस बात की खुशी है कि उनकी फिल्म को खबरों में इतनी सुर्खियां मिल रही हैं। फिल्म को लेकर सबसे पहले ये खबर आई की सनी देओल सन्नी के साथ काम करने को तैयार नहीं हैं इसलिए सन्नी को फिल्म से बाहर कर दिया गया है। लेकिन बाद में अनिल ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है सनी देओल बहुत अच्छे कलाकार हैं और उन्हें किसी के साथ भी काम करने से कोई प्रॉब्लम नहीं है।

सन्नी के बारे में अनिल का कहना था कि सन्नी उनकी फिल्म सिंह साहेब दी ग्रेट में आइटम नंबर कर रही हैं। बाद में एक खबर और आई कि सन्नी ने फिल्म को करने से इंकार कर दिया क्योंकि अनिल ने उन्हें कम पैसे ऑफर किये। ज्ञात हो कि सन्नी ने अपनी पहली फिल्म 1 करोड़ में साइन की थी अब इससे कम में आखिर सन्नी क्यों काम करेंगी भला। लेकिन इन सभी खबरों से एक बात तो साबित हो गयी कि सन्नी के दो कपड़ों के आगे सनी के ढाई किलो के हाथ को आज कोई नहीं पूछ रहा। सच अशरफ अली ये तो बहुत नाइंसाफी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X