डेढ़ करोड़ में शूट होगा सनी लियोन का आयटम सांग
पोर्न स्टार से अभिनेत्री बनी बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन तेलगु फिल्मों में अपने कैरियर की शुरुआत करने जा रही हैं। तेलगु सिनेमा में भी सनी लियोन की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। चर्चा है कि तेलगु फिल्म करंट थीगा में सनी आयटम सांग करने जा रही है। इस आयटम सांग पर 1.5 करोड़ रुपये लागत आने वाली है। इस फिल्म को लेकर सनी काफी उत्साहित हैं।

तेलगु फिल्म करंट थीगा का निर्देशन जी नागेश्वर रेड्डी करेंगे। वहीं इस फिल्म में सनी के साथ मंचू मनोज और रकुल प्रीत भी नजर आयेंगे। उनका कहना है कि इस फिल्म में वह बहुत ही उम्दा और महत्वपूर्ण रोल निभाने वाली हैं। फिल्म निर्माताओं का कहना है कि आज के दौर में सनी लियोन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, लोग उनको परदे पर देखना चाहते हैं। इसी वजह से फिल्म में उन्हें यह मौका दिया गया है जो सिने प्रेमियों को काफी पसंद आयेगी।
वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म "जिस्म-2" से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाली सनी लियोन इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाती जा रही है। हाल ही में सनी की "रागिनी एमएमएस-2" प्रदर्शित हुई जिसने टिकट खिड़की पर अच्छी सफलता हासिल की।


Click it and Unblock the Notifications