''शाहरुख को मुझसे डर था क्योंकि वह गलत था , हमने 16 सालों तक बात नहीं की''- सनी देओल
सनी देओल और शाहरुख खान के नाम भले ही बॉलीवुड की एक बड़ी हिट फिल्म रही हो। लेकिन ये दो अभिनेता फिर कभी साथ नजर नहीं आए। हाल ही में सनी रजत शर्मा के पॉपुलर शो 'आप की अदालत' में नजर आए, जहां उन्होंने अपने और शाहरुख की लड़ाई पर खुलकर बातें की। सनी ने बताया कि 'डर' के बाद उन दोनों ने 16 सालों तक बात नहीं की थी।
साल 1993.. जब रिलीज हुई थी शाहरुख खान और सनी देओल की फिल्म 'डर'। सनी देओल की मानें तो इस फिल्म से यश चोपड़ा ने शाहरुख खान को सुपरस्टार बना दिया.. जबकि उनके किरदार पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

डर की रिलीज के साथ ही सनी देओल ने प्रण लिया था कि वे कभी यश चोपड़ा और शाहरुख खान के साथ काम नहीं करेंगे। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। सनी देओल ने अपने पूरे करियर में कभी चोपड़ा कैंप की ओर नहीं देखा।
'आप की अदालत' में सनी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, शाहरुख को मुझसे डर था क्योंकि वह गलत था। इसीलिए शायद हमने 16 सालों तक बात नहीं की। उनके अंदर जरूर कोई खोट रही होगी


Click it and Unblock the Notifications