#ALERT: सनी देओल Vs सलमान खान-अक्षय कुमार Vs अजय देवगन
सनी देओल, अक्षय कुमार, सलमान खान, अजय देवगन, रणदीप हुडा सब एक ही फिल्म को लेकर अड़ गए हैं। अब देखना है कि इनमें से किस की जीत होती है।
हाल ही में खबर थी कि अजय देवगन की सन्स ऑफ सरदार पर सलमान खान और करण जौहर ने मिलकर ग्रहण लगा दिया है। दोनों मिलकर अक्षय कुमार को हीरो लेकर सारागढ़ी के युद्ध पर फिल्म बना रहे हैं। वही विषय जिस पर सन्स ऑफ सरदार बन रही है।
वहीं दूसरी तरफ राजकुमार संतोषी भी रणदीप हुडा को लेकर इसी विषय पर फिल्म बना रहे हैं। लेकिन अब इस मैदान में सनी देओल भी कूद चुके हैं।

खबरों की मानें तो सनी देओल भी एक फिल्म करने जा रहे हैं जो सारागढ़ी के युद्ध पर बनी हैं। ऐसे में ये वो दौर याद दिला रहा है जब लाइन से भगत सिंह पर एक साथ फिल्में बनी थीं।
सनी देओल फिलहाल अपने बेटे करण देओल के डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सनी देओल के फैन्स बॉलीवुड में उनकी फिल्मों की राह देखते हैं।
ऐसे में देखना होगा कि इस फिल्म में किसकी जीत होगी। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर इस साल 20 साल पूरी कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications