सनी देओल के बेटे करण देओल की दृषा रॉय से गुपचुप सगाई, तेज़ हुई शादी की तैयारी, धर्मेंद्र की तबीयत है वजह

गपशप गली में इस समय एक तगड़ी अफवाह, तेज़ी से उड़ रही है। ये अफवाह है, सनी देओल के बेटे करण देओल की सगाई को लेकर। रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल के बेटे करण देओल ने चुपचाप परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है। इतना ही नहीं, उनकी शादी की तैयारियां भी तेज़ कर दी गई हैं।

और इन सारी तेज़ी से चल रही तैयारियों का कारण बताया जा रहा है धर्मेंद्र की तबीयत। हाल ही में धर्मेंद्र, आईसीयू में भर्ती थे। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण था अपने 2 की शूटिंग के दौरान, उनका ज़ख्मी हो जाना।

sunny-deol-son-karan-deol-engaged-due-to-grandfather-dharmendra-s-ill-health-meet-the-girl-drisha

अब बात करें करण देओल की सगाई की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने बचपन की दोस्त दृषा रॉय से सगाई कर ली है। दृषा रॉय मशहूर फिल्ममेकर बिमल रॉय की परपोती हैं। हालांकि, करण देओल से जुड़े सूत्रों की मानें तो ये खबर केवल एक अफवाह है और दृषा और करण केवल बचपन के अच्छे दोस्त हैं।

इसी तरह हुई थी सनी देओल की शादी

इसी तरह हुई थी सनी देओल की शादी

गौरतलब है कि करण देओल के पिता सनी देओल की शादी भी इसी तरह गुपचुप तरीके से हुई थी। सनी देओल की शादी, उनकी डेब्यू फिल्म बेताब की रिलीज़ से पहले ही करा दी गई थी। हालांकि, इस शादी को सनी देओल की फिल्म के रिलीज़ तक छिपाकर रखा गया था।

पिता ने किया था लॉन्च

पिता ने किया था लॉन्च

अफवाहें थीं कि करण देओल को आदित्य चोपड़ा लॉन्च करना चाहते थे लेकिन सनी देओल ने साफ मना कर दिया। क्योंकि एक समय था जब शाहरूख खान को डर में अचानक से हीरो बना दिया गया और सनी देओल को बिना बताए उनके सीन तक काट दिए गए। यश चोपड़ा का ये धोखा, सनी देओल कभी नहीं भूले और इसके बाद उन्होंने कभी यशराज फिल्म्स के साथ काम नहीं किया। इसलिए यशराज फिल्म्स से जब सनी देओल के बेटे करण देओल को लॉन्च करने का ऑफर आया तो सनी देओल ने ये ऑफर ठुकरा दिया और खुद अपने बेटे को लॉन्च करने की ठानी।

देओल परिवार की पुरानी परंपरा

देओल परिवार की पुरानी परंपरा

अपने बेटे को लॉन्च करने की बात पर सनी देओल का कहना था - मुझे मेरे पापा ने लॉन्च किया था। इसलिए मैं अपने बेटे को लॉन्च कर रहा हूं। करण अपने एक्टिंग करियर को लेकर काफी गंभीर है। माना जा रहा था कि करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास, सनी देओल की सुपरहिट फिल्म बेताब का रीमेक है। इस फिल्म के लिए पहले सनी देओल ने सारा अली खान को भी अप्रोच किया था। लेकिन अमृता सिंह ने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया। दिलचस्प है कि सनी देओल और अमृता सिंह को धर्मेंंद्र ने विजेयता फिल्म्स के साथ बेताब से लॉन्च किया था।

इंदर कुमार के साथ बननी थी दूसरी फिल्म

इंदर कुमार के साथ बननी थी दूसरी फिल्म

जब करण देओल, अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो डायरेक्टर इंदर कुमार ने करण की इस फिल्म के कुछ फुटेज देखे और उन्हें करण अपनी अगली कहानी के लिए परफेक्ट लगे। इंदर, इस कॉमेडी फिल्म की कहानी के लिए करण देओल से मिले और करण को ये कहानी सुनते ही काफी पसंद आई और उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दिया। लेकिन बाद में इस फिल्म पर कोई अपडेट नहीं आया। फिलहाल तो इंदर कुमार, अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ थैंक गॉड नाम की फिल्म बना रहे हैं।

चाचू के साथ दूसरी फिल्म

चाचू के साथ दूसरी फिल्म

करण देओल के करियर की दूसरी फिल्म थी वेल्ले जो कि एक तेलुगू फिल्मBrochevarevarura का आधिकारिक रीमेक थी। फिल्म जब अजय देवगन ने खरीदी थी तो उन्हें काफी पसंद आई थी और उन्होंने तुरंत ही इस फिल्म के राईट्स खरीद लिए थे। फिल्म तीन दोस्त - रॉकी, रैंबो और राहुल की मज़ेदार कहानी है। फिल्म में अभय देओल एक अहम भूमिका में थे।

भाई का भी हुआ है स्वागत

भाई का भी हुआ है स्वागत

करण देओल ने पिछले साल अपने भाई और सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल का भी इंडस्ट्री में स्वागत किया है। राजवीर, देओल परिवार की परंपरा तोड़ते हुए राजश्री प्रोडक्शन्स की एक फिल्म के साथ अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या डायरेक्ट करेंगे और राजवीर के साथ ये अवनीश का भी डेब्यू होगा।

सच या अफवाह

सच या अफवाह

सनी देओल के दोनों बेटे - करण देओल और राजवीर देओल पर फैन्स की नज़र है। जहां, करण देओल अपनी पहली फिल्म से दर्शकों को ज़्यादा इंप्रेस नहीं कर पाए हैं वहीं उनके भाई राजवीर के अभी से सोशल मीडिया पर फैन क्लब्स बनने शुरू हो गए हैं। हालांकि राजवीर और करण दोनों ही सोशल मीडिया और कैमरों की नज़रों से दूर, फिलहाल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। अब देखना है कि करण देओल की सगाई की बात की पुष्टि कोई करता है या फिर ये अफवाह ही रह जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X