सनी देओल के लिए लकी नहीं हैं सलमान खान....रूक गई फिल्म
[बॉलीवुड समाचार] घायल वन्स अगेन रिलीज़ के लिए तैयार है लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म का पहला टीज़र कब रिलीज़ हुआ था? दबंग 2 के साथ! जी हां, सलमान खान की फिल्म के साथ सनी देओल का ये कमबैक टीज़र अटैच किया गया।
उस वक्त फिल्म को राजकुमार संतोषी बना रहे थे। लेकिन सनी को फिल्म की स्क्रिप्ट कुछ खास पसंद नहीं आई। इसलिए सनी ने फिल्म बंद करवा दी और राजकुमार संतोषी ने फिल्म छोड़ दी।
अब सुनने में आ रहा है कि सनी देओल ने इस फिल्म के लिए अपना रिकॉर्डिंग स्टूडियो तक गिरवी रख दिया है। इसका कारण है फिल्म के लिए बजट कम पड़ना।
[अपनी ही BLOCKBUSTER के रीमेक से बेटे को लॉन्च करेंगे सनी]
हालांकि फिल्म की यूनिट ऐसी किसी भी बात से इंकार कर रही है और सबका कहना है कि फिल्म वैसे ही बन रही है जैसे कोई भी नॉर्मल फिल्म बनती है। वहीं हाल ही में सनी देओल ने माना था कि वो फिल्म बना रहे हैं क्योंकि उन्हें कोई फिल्म नहीं देता।
हालांकि एक वक्त था जब सनी देओल के झगड़ों ने उनका करियर लगभग खत्म कर दिया था -


Click it and Unblock the Notifications
