IN FORM: सनी देओल का धमाका....बैक 2 बैक 3 सीक्वल का प्लान!
[बॉलीवुड समाचार] धमाका करना है तो सनी देओल से सीखिए। घायल वन्स अगेन के साथ वो अपनी ही सुपरहिट फिल्म घायल का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। लेकिन ये तो शुरूआत है। सनी देओल अपनी दो और सुपरहिट फिल्मों का सीक्वल लेकर आने वाले हैं। अगर सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड में सीक्वल का सक्सेस रेट देखते हुए सनी देओल भी घायल वन्स अगेन के बाद की प्लानिंग शुरू कर चुके हैं।
उन्होंने अपने करियर में यूं तो एक से एक सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन दर्शक उन्हें कुछ किरदारों के लिए कतई नहीं भूल सकते। इनमें दामिनी और अर्जुन प्रमुख रूप से शामिल हैं। तो बस अब सनी देओल ने तय कर लिया है कि घायल वन्स अगेन के बाद वो दामिनी और अर्जुन के सीक्वल की तैयारी में जुट जाएंगे।
वैसे भी सलमान खान से लेकर अजय देवगन और ऋतिक रोशन से लेकर अक्षय कुमार तक सीक्वल पर ज़बर्दस्त कलेक्शन कर ले जाते हैं। तो इस लिस्ट में सनी देओल का नाम भी शामिल हो गया है।
वैसे भी उनकी घायल वन्स अगेन बॉक्स ऑफिस पर असरदार साबित हो सकती है। कम से कम इस साल की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट तो यही कहती है -


Click it and Unblock the Notifications

