बेटे करण देओल को मिल रहे निगेटिव रिव्यू से सनी देओल का भड़का गुस्सा , बड़ी खबर !
लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल को हिंदी सिनेमा में लांच कर दिया। रोमांटिक, एक्शन और ड्रामा के साथ करण देओल पर्दे पर पल पल दिल के पास के साथ एंट्री लिए हैं।
लेकिन दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर वो बज नहीं बन पाया जो कि सनी देओल की फिल्मों को मिलता है। हालांकि सनी ने अपने बेटे की इस फिल्म को लेकर जमकर प्रमोशन किया। रिव्यू में भी करण देओल को सुपरहिट करार या फिर बेस्ट डेब्यू नहीं बताया गया।

जिसे लेकर सनी देओल को गहरा सदमा लगा है। वह इससे बेहद नाराज बताए जा रहे हैं। देओल परिवार से जुड़े इस सूत्र ने इसे लेकर जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि सनी देओल को इससे काफी दुख हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications