ALERT: सनी देओल का ये धमाकेदार सरप्राइज़ क्या वाकई किसी को पसंद आएगा!
[बॉलीवुड समाचार] सनी देओल ने हाल ही में एलान किया है कि वो बॉबी देओल का बॉलीवुड में कमबैक प्लान कर रहे हैं। जी हां, यही सरप्राइज़ है। अब बॉबी देओल की पूरी रिस्पेक्ट करते हुए हम ये कहना चाहते हैं कि फैन्स इस बात को लेकर ज़्यादा एक्साइटेड नहीं है।
क्योंकि बॉबी देओल को लेकर बॉलीवुड कभी ज़्यादा एक्साइटेड नहीं रहा। अपने लंबे करियर में उन्होंने फ्लॉप फिल्मों की एक लंबी लिस्ट छोड़ी है जिसे फैन्स कभी नहीं भूल सकते।
बॉबी देओल ने बरसात के साथ डेब्यू किया था और उसके बाद और प्यार हो गया, करीब, बादल,बिच्छू जैसी फिल्मों की लाइन लगा दी। बीच में उन्होंने सोल्जर, गुप्त, हमराज़, अजनबी जैसी फिल्में की लेकिन उनके करियर को कोई दिशा नहीं मिली।
अब सनी देओल ने उन्हें वापस बॉलीवुड में सक्रिय करने की ज़िम्मेदारी क्यों ली है, ये तो हम नहीं जानते लेकिन सूत्रों की मानें तो फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है और ये मई में काम पर लग जाएगी। सनी देओल की विजेता फिल्म्स ही फिल्म को प्रोड्यूस करेगी।
देखिए सनी देओल के आने वाले प्रोजेक्ट -


Click it and Unblock the Notifications

