अपनी आवाज का कॉपीराइट कराएंगे सनी देओल

जी हां सही समझा आपने, बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल। वीरू यानी धर्मेंद्र पापा की जान और अपनी बॉडी के कारण युवाओं के बीच हमेशा पसंद किए जाने वाले अभिनेता सनी देओल की पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा है, उनकी आवाज। सनी देओल के फिल्मी करियर में उनकी आवाज हमेशा उनकी सीन में एंट्री से पहले ही उनके आने की घोषमा कर देती थी। अब सनी भी अमिताभ की तरह अ पनी आवाज का कॉपीराइट कराने की योजना बना रहे हैं।
भई अमिताभ भाई को तो अपनी आवाज के व्यवसायिक इस्तेमाल की फिक्र थी लेकिन सनी को क्यों अपनी आवाज की इतनी चिंता हो रही है कि वह उसका कॉपीराइट कराने पर तुले हैं। अगर ऐसा ही होता रहा तब तो मिमिक्री कलाकारों की भी एक दिन पेशी हो जाएगी।
खैर जो भी हो, फिलहाल तो सनी दादा 'यमला पगला दीवाना' के प्रमोशन में व्यस्त हैं लेकिन इस व्यस्तता के खत्म होते ही वह अपनी आवाज का कॉपीराइट जरूर करा लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications