..................... Sunil Grover is pitching his new show on Sony with different concept - Hindi Filmibeat

#Dhamaka: अब होगा मुकाबला...सोनी टीवी पर कपिल शर्मा OUT सुनील ग्रोवर IN

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा कहीं खत्म होता नहीं दिख रहा है। और अब माना जा रहा है कि सुनील ग्रोवर को सोनी कहीं नहीं जाने देना चाहता और इसलिए वो अपने अलग और नए शो के साथ वापसी करेंगे।

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा फिलहाल तो खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं सोनी टीवी सुनील ग्रोवर को कहीं जाने नहीं देना चाहता है। अब खबर है कि सुनील ग्रोवर एकदम अलग कॉन्सेप्ट पर बिल्कुल नया टीवी शो प्लान कर रहे हैं।

खबर ये भी थी कि सुनील के साथ कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोज़ भी शामिल थीं और उन्होंने अपना शो सोनी टीवी को सबमिट कर दिया है। सोनी टीवी ने इस शो की मंज़ूरी भी दे दी है और कपिल से बिल्कुल अलग समय भी मिल चुका है।

sunil-grover-is-pitching-his-new-show-on-sony-with-different-concept

माना जा रहा है कि जून से कपिल के शो के साथ सुनील ग्रोवर का ये शो आ सकता है। वहीं कपिल को एक महीने का नोटिस दिया गया है। लेकिन अगर सुनील शो में वापस नहीं आ रहे हैं इसका सीधा मतलब ये हो सकता है कि कपिल शर्मा की सोनी टीवी से विदाई हो जाए।

वैसे भी कपिल शर्मा अपनी फिल्म फिरंगी में व्यस्त होने वाले हैं। उन्होंने माहौल भी पूरा बना लिया है। एक तरफ उनका आखिरी साथी उनका साथ छोड़ चुका है वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपनी फीस 50 प्रतिशत बढ़ाने की बात की है।

बात प्रीती सिमोज़ की तो उन्होंने कहा कि मैं ऐसे किसी प्लान का हिस्सा नहीं हूं, पर मैं कपिल का शो छोड़ चुकी हूं और ये देखकर हिम्मत मिली कि उनके शो पर मुझे मिस भी नहीं किया गया। तो मैं आगे बढ़ सकती हूं।

वैसे टीवी इंडस्ट्री की कुछ सुपरस्टार फाइट्स कोई नहीं भूल सकता -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X