#Buzz: कलर्स का तगड़ा दांव...लौट रहे हैं सुनील ग्रोवर...कॉमेडी नाइट्स विद गुत्थी से!
सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की लड़ाई का फायदा कलर्स चैनल ने उठा ही लिया है और अगर सूत्रों की मानें तो सुनील ग्रोवर कलर्स पर वापस अपने शो के साथ लौट रहे हैं।
इसे कहते हैं घरवापसी। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई का फायदा जमकर उठाने वाला है कलर्स चैनल। वही चैनल जो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के साथ धमाका करने के बाद, कपिल से अपनी लड़ाई के लिए बदनाम हुआ।
इसके बाद, जब कपिल शर्मा चैनल छोड़कर जाने लगे तो कलर्स ने शो के सारे कॉपीराइट अपने पास रख लिए। और यही कलर्स के लिए फायदेमंद डील साबित हो रही है। माना जा रहा है कि सुनील ग्रोवर और कलर्स साथ में कोई खिचड़ी पका रहे हैं।

और हो सकता है कि इस नए शो का नाम हो कॉमेडी नाइट्स विद गुत्थी। इतना ही नहीं, इस शो पर सुनील ग्रोवर के साथ अली असगर भी नज़र आने वाले हैं।
अब देखना है कि कौन कौन कपिल के साथ टिकता है और कौन कौन कलर्स पर अपनी घर वापसी करता है। वहीं पुरानी किमिटमेंट पूरी करते हुए सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा दिल्ली में मशहूर गुलाटी शो भी करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications