..................... Suniel Shetty to join Vicky Kaushal Sara Ali Khan's period drama Ashwatthama | सुनील शेट्टी का धमाकेदार कमबैक, विकी कौशल की फिल्म अश्त्थामा के साथ - Hindi Filmibeat

सुनील शेट्टी की धमाकेदार वापसी विकी कौशल की फिल्म अश्वत्थामा के साथ, फैन्स हुए उत्साहित

सुनील शेट्टी काफी समय से हिंदी फिल्मों से दूर हैं और अब खबर है कि वो धमाकेदार वापसी कर सकते हैं एक बहुत ही बड़े प्रोजेक्ट के साथ। रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन्स हाउस RSVP फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म द इम्मॉरटल अश्वत्थामा के लिए उरी डायरेक्टर आदित्य धर ने सुनील शेट्टी को एक बेहद अहम भूमिका के लिए अप्रोच किया है।

विकी कौशल और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म में सुनील शेट्टी को भी मुख्य भूमिका ऑफर की गई है और सुनील शेट्टी को फिल्म की स्क्रिप्ट और अपना किरदार दोनों ही बहुत पसंद आ रहा है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो सुनील शेट्टी जल्दी इस ऑफर के लिए हां कर सकते हैं।

suniel-shetty-to-join-vicky-kaushal-sara-ali-khan-s-period-drama-the-immortal-ashwatthama

जब से फैन्स ने सुनील शेट्टी के इस कमबैक के बारे में सुना है तब से फैन्स काफी ज़्यादा उत्साहित हैं। कारण ये है कि अपने इतने लंबे करियर में सुनील शेट्टी पहली बार किसी पीरियड फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। फिल्म में विकी कौशल अश्त्थामा के किरदार में दिखाई देंगे ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सुनील शेट्टी को किस किरदार के साथ परदे पर वापस लाया जा रहा है।

ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान थे फैन्स

ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान थे फैन्स

कुछ ही सालों पहले, सुनील शेट्टी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के साथ हर किसी को हैरान कर दिया था। फिटनेस के दीवाने सुनील शेट्टी ने अपना एक फोटोशूट करवाया था जिसमें वो बेहद सेक्सी नज़र आ रहे थे और फैन्स उनकी नई तस्वीरें देख उनके कायल हो गए थे।

कमबैक का हो रहा है इंतज़ार

कमबैक का हो रहा है इंतज़ार

90 के दशक में सुनील शेट्टी ने काफी समय तक एक्शन फिल्मों पर राज किया। इसके बाद वो धड़कन के साथ एकदम ही अलग लीग में आकर खड़े हो गए।
इतना ही नहीं, 2000 के बाद सुनील शेट्टी ने कॉमेडी भी ट्राई की और वहां भी झंडा गाड़ा। दर्शक काफी समय से उनके कमबैक का ही इंतज़ार कर रहे हैं।

दिव्या भारती के साथ किया था बॉलीवुड डेब्यू

दिव्या भारती के साथ किया था बॉलीवुड डेब्यू

सुनील शेट्टी ने 1992 में अपना फिल्म डेब्यू किया था। बलवान नाम की ये फिल्म कोई भी हीरोइन साइन नहीं करना चाहती थी क्योंकि सुनील शेट्टी न्यूकमर थे। बाद में दिव्या भारती ने उनके साथ काम किया। 90 के दशक में सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी। और इसके बाद वो तुरंत ही बॉलीवुड के एक्शन स्टार बनकर उभरे।

बन गए सबके अन्ना

बन गए सबके अन्ना

सुनील शेट्टी रातों रात हिंदी सिनेमा के एक्शन स्टार बन गए थे। इसके बाद उन्हें लगातार ऐसी ही फिल्मों के ऑफर मिले जिसमें उन्हें भरपूर एक्शन करने का मौका दिया जाता था। धीरे धीरे सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में करीबी लोग अन्ना कह कर बुलाने लगे। सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार के साथ उनकी दोस्ती काफी गहरी है।

किक बॉक्सिंग चैंपियन

किक बॉक्सिंग चैंपियन

सुनील शेट्टी किक बॉक्सिंग के चैंपियन थे। उनके पास किक बॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट है और ये बात उन्होंने गोपी किशन, रक्षक, सपूत जैसी फिल्मों में साबित भी की। अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा - फिटनेस के प्रति मेरे पैशन ने मुझे वह शरीर पाने में मदद किया है जो आज मेरे पास है। मैं मानता हूं कि मेरी उम्र में ऐसा शरीर बना पाना बेहद मुश्किल है।

इस उम्र में भी फिट

इस उम्र में भी फिट

60 की उम्र में भी वो बेहद शानदार बॉडी रखते हैं। फिटनेस ही उनका मूल मंत्र है। उन्हें देखकर कोई भी यकीन नहीं कर सकता कि वो इस उम्र में भी इतने फिट हैं।

विलेन बनकर हुई वापसी

विलेन बनकर हुई वापसी

सुनील शेट्टी ने 2018 में विलेन के तौर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ द जेंटलमैन नाम की फिल्म के साथ वापसी की थी। फिल्म भले ही ना चली हो लेकिन सुनील शेट्टी को परदे पर देख फैन्स बेहद खुश थे।

दक्षिण में सक्रिय

दक्षिण में सक्रिय

सुनील शेट्टी भले ही बॉलीवुड से दूर रहे हों लेकिन इस बीच उन्होंने दक्षिण की कई फिल्मों में अपना दमखम दिखाया है। किच्चा सुदीप के साथ पहिलवान में तो उनके काम ने दर्शकों को एक बार फिर से उनका दीवाना बना दिया था।

अक्षय के साथ वापसी का इंतज़ार

अक्षय के साथ वापसी का इंतज़ार

सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार का साथ लंबा रहा है। दोनों ने एक साथ वक्त, मोहरा जैसी फिल्में की हैं। इसके बाद उन्होंने हेरा फेरी में अपना कमाल दिखाया। अब फैन्स उन्हें वापस हेरा फेरी के तीसरे पार्ट में एक साथ देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X