ये हैं सुनील शेट्टी की होने वाली बहूरानी, देत रात BF आहान संग बैकलैस होकर निकली घूमने, संभाले नहीं संभली आगे स

Aahan Shetty Tanya Shroff Video: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने जहां कुछ ही दिनों पहले बेटी अथिया शेट्टी को विदा किया है तो वहीं अब जल्द ही एक्टर अपने घर बहू रानी का स्वागत भी करते दिखाई दे सकते हैं। सुनील शेट्टी के बेटे आहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ की नजदीकियां दिनों दिन बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे में एक बार फिर से इन दोनों को देर रात साथ में पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया। इस दौरान इनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
दरअसल, बीती रात आहान शेट्टी ने गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ का बर्थडे बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। तान्या के बर्थडे सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए आहान ने सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया था जिसमें सुहाना खान से लेकर तमाम स्टार किड्स ने शिरकत की थी। इसी पारीट में बर्थडे गर्ल तान्या श्रॉफ का लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि तान्या श्रॉफ इस दौरान बैकलैस लुक में बेहद ही बोल्ड अंदाज में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। इसके साथ ही हसीना की ये बैकलैस ड्रेस सामने से भी खुली हुई जिसे से बार बार संभालती दिखाई दे रही थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तान्या इस दौरान इस ड्रेस में काफी अनकंफर्टेबल फील कर रही थीं।
तान्या ने इस दौरान बॉयफ्रेंड आहान के साथ जमकर पोज दिए और फिर रेस्त्रां के अंदर चली गईं। आहान इस दौरान पीले रंग की प्रिंटेड शर्ट में काफी डैशिंग लग रहे थे। वहीं नेटिजंस तान्या के इस लुक के चर्चे करते नहीं थक रहे हैं। इसके साथ ही वहां मौजूद जिस किसी की भी नजरें तान्या के इस बोल्ड लुक पर पड़ी वो कुछ देर के लिए उन्हें देखता ही रह गया।


Click it and Unblock the Notifications