कार्तिक आर्यन ने हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार को रिप्लेस नहीं किया है - सुनील शेट्टी ने साफ साफ किया कंफर्म

suniel-shetty-confirms-kartik-aaryan-is-not-replacing-akshay-kumar-in-hera-pheri-kahani-mein-twist

हाल ही में फैन्स ये खबर सुनकर चौंक गए थे कि कार्तिक आर्यन ने हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। ये खबर सुनकर फैन्स इसलिए भी चौंके क्योंकि कुछ ही दिन पहले खबर थी कि अक्षय कुमार अब कॉमेडी फिल्मों की ओर रूख करेंगे और हेरा फेरी 3 उनकी नैया पार लगाएगी। ऐसे में कार्तिक आर्यन का फिल्म में अक्षय कुमार को रिप्लेस करना हर किसी को खटक गया।

लेकिन अब सुनील शेट्टी ने साफ साफ इस बात को कंफर्म किया है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार को रिप्लेस नहीं किया है। हालांकि, सुनील शेट्टी ने ये दावा भी नहीं किया है कि अक्षय कुमार इस फिल्म में हैं। सुनील शेट्टी का बयान कहानी में ट्विस्ट की तरह है।

दरअसल, कार्तिक आर्यन, हेरा फेरी 3 के नए हीरो हैं ये तो तय हो चुका है। लेकिन फिर भी उन्होंने अक्षय कुमार को रिप्लेस नहीं किया है। अक्षय ने जब ये फिल्म रिजेक्ट की तो प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने तय किया कि फिल्म से अक्षय कुमार का किरदार यानि कि राजू ही निकाल दिया जाए। ऐसे में कार्तिक आर्यन फिल्म में एंट्री तो ले चुके हैं लेकिन वो फिल्म में राजू नहीं कोई और किरदार निभाएंगे।

तय था करेंगे हेरा फेरी

तय था करेंगे हेरा फेरी

गौरतलब है कि अक्षय कुमार हेरा फेरी 3 साईन करने वाले थे ये तय माना जा रहा था। अक्षय कुमार और फिरोज़ नाडियाडवाला की इस बारे में काफी लंबी बातचीत भी हो चुकी थी। अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी को उनके जन्मदिन पर विश करते हुए हेरा फेरी 3 का हिंट भी दे दिया था। और इन सारी बातों से सबसे ज़्यादा खुश थे फैन्स जो अक्षय कुमार - सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को एक बार फिर से हेरा फेरी करते देखने वाले थे।

एक नहीं तीन फिल्मों का ऑफर

एक नहीं तीन फिल्मों का ऑफर

केवल हेरा फेरी ही नहीं, फिरोज़ नाडियाडवाला ने अक्षय कुमार को हेरा फेरी 3 के साथ वेलकम 3 और आवारा पागल दीवाना 2 को आगे बढ़ाने की भी बात की थी। अक्षय कुमार अपनी पिछली फ्लॉप फिल्मों से इतना आज़िज़ आ चुके थे कि वो वापस कॉमेडी फिल्मों की ओर रूख करना चाहते थे। 2022 में अक्षय कुमार ने चार सीरियस ड्रामा किए और चारों बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहे।

बदली थी करियर की दिशा

बदली थी करियर की दिशा

साल 2000 में रिलीज़ हुई फिल्म हेरा फेरी ने अक्षय कुमार के करियर की दिशा ही बदल दी थी। इस फिल्म के पहले तक दर्शक अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार के नाम से जानते थे। लेकिन हेरा फेरी के बाद अक्षय की ज़बरदस्त टाईमिंग ने फैन्स को उनका कायल कर दिया। हेरा फेरी की सफलता के बाद अक्षय कुमार ने कॉमेडी फिल्मों की लंबी पारी खेली।

क्यों रिजेक्ट की हेरा फेरी 3

क्यों रिजेक्ट की हेरा फेरी 3

हेरा फेरी 3 रिजेक्ट करने का कारण इसकी स्क्रिप्ट थी। दरअसल, चार फ्लॉप फिल्मों के बाद अब अक्षय कुमार अपने कॉमेडी अवतार पर ग्रहण लगाने के मूड में नहीं थे। ऐसे में हेरा फेरी 3 में हंसी के ठहाके थे लेकिन अक्षय कुमार को इन ठहाकों में दम नहीं दिखाई दे रहा थे। ऐसे में अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 से अपने हाथ वापस खींचने में ही भलाई समझी। वहीं अक्षय का दिया मौका तुरंत कार्तिक आर्यन की झोली में आ गिरा।

असली कारण फीस?

असली कारण फीस?

हालांकि, रिपोर्ट्स का दावा है कि हेरा फेरी 3 रिजेक्ट करने के पीछे अक्षय कुमार का मुख्य कारण था फीस। भले ही अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों में बहुत भारी भरकम फीस चर्चा का विषय रही हो लेकिन इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने 160 करोड़ डिमांड किए जिसे पूरा कर पाना मुश्किल था। ऐसे में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को अप्रोच किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X