..................... Sunidhi Chauhan give her voice for shake it | सुनिधि ने छीना श्रुति से सैंया... - Hindi Filmibeat

सुनिधि ने छीना श्रुति से सैंया...

Sunidhi Chauhan
कई बार आपके साथ भी ऐसा होता होगा कि आपको जब कोई चीज पसंद आ जाती है तो आप खुद ब खुद उसकी ओर खिंचे चलें जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ सिंगर सुनिधि चौहान के साथ। खबर आई है कि डेविड धवन ने संजय दत्त और अजय देवगन स्टारर फिल्म 'रास्कल्स' के सॉन्ग 'शेक इट सैंया...' को गाने के लिए श्रुति पाठक को लिया था।

उसी बीच सुनिधि 'रास्कल्स' का ही सॉग रिकॉर्ड कर रही थीं। ऐसे में जब उन्होंने 'शेक इट सैंया...' सॉन्ग के बोल सुने, तो वह खुद को इसे गाने से रोक नहीं पायी और तुरंत ही म्यूज़िक कंपोज़र को कह कर इस गाने को गाने के लिए कहा।

सुनिधि की बेताबी देख म्यूज़िक कंपोज़र विशाल-शेखर ने भी हामी भर दी। हम आपको ये बता दें कि श्रुति इससे पहले फैशन फिल्म का टाइटल ट्रैक 'फैशन का है ये जलवा...' गा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X