#BreakingBuzz: ईद का चांद देखेगी सुलतान....रईस की ना दीवाली, ना ईद!
रईस, सुलतान या फिर रईस - शिवाय...जब से सुलतान का टीज़र रिलीज़ हुआ तब से केवल यही बात चल रही है। गपशप गली में हलचल थी कि शाहरूख खान ने भी साफ कर दिया है कि सुलतान और रईस का भिड़ना बेवकूफी है।
और ताज़ा खबरों की मानें तो सुलतान के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स और रईस के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर - रितेश सिधवानी की एक्सेल इंटरनटेनमेंट ने मिलकर ये फैसला कर लिया है कि ईद भाईजान को मिल जाए और मियांभाई रईस उनका पीछा कर लेंगे।
[मैं और सलमान सबसे लकी हीरो!]
दोनों ही टीम को देर से ही सही लेकिन ये समझ में आएगा कि फिल्मों के भिड़ने से किसी का फायदा नहीं होने वाला है। बस इसीलिए फिलहाल की खबरों को माना जाए तो राहुल ढोलकिया की रईस सुलतान के दो हफ्तों बाद रिलीज़ होगी।
[शिवाय हो या रईस, सुलतान या सरबजीत...सब बजरंगी से BETTER ]
ये खबरें शाहरूख खान कैंप से आ रही हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही इनकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। वैसे भी दोनों फिल्मों में काफी कुछ कॉमन था जो फैन्स नज़रअंदाज़ नहीं करते -


Click it and Unblock the Notifications

