दो फ्लॉप फिल्म.. अब देंगे 300 करोड़ की BLOCKBUSTER.. थैंक्स सलमान
सलमान खान की 'सुल्तान' 6 जुलाई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे और कुश्ती लड़ते दिखेंगे। कोई शक नहीं कि सुल्तान इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो सुल्तान धुंआधार ओपनिंग करेगी। पहले दिन ही फिल्म 40 करोड़ से ज्यादा की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग करेगी। जाहिर सी बात है यह सलमान खान के करियर का भी रिकॉर्ड होगा। लेकिन साथ ही साथ एक नाम और भी है, जिसके लिए यह धमाकेदार बदलाव होगा।
ALERT: 'सुल्तान' के साथ होगा एक 'दबंग' धमाका.. सलमान खान और..
वह नाम है- निर्देशक अली अब्बास जफर। कोई शक नहीं कि सुल्तान अली अब्बास जफर के करियर की टर्निंग प्वाइंट फिल्म होगी। यदि फिल्म लोगों को पसंद आई तो सुल्तान की कमाई 300 करोड़ तक भी जा सकती है।
WOW: भारत में ही नहीं.. विदेशों में भी 'सुल्तान' का बजेगा डंका.. क्योंकि..
लिहाजा, यह अली अब्बास जफर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। बता दें, इससे पहले अली अब्बास जफर ने 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'गुंडे' का निर्देशन किया है। दोनों ही फिल्म फ्लॉप रही थी। वहीं, कई फिल्मों में इन्होंने बतौर एसिस्टेंट डाइरेक्टर भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications



