CONFIRM: रईस या सुलतान....एक ही देखेगी ईद का चांद!
[गपशप] अब जब सुलतान की बेगम फाइनल हो चुकी हैं तो फिर खबरें बाहर आ रही हैं कि रईस या सुलतान में से कोई एक ही ईद पर रिलीज़ हो पाएगी। और इस बार बात को शाहरूख खान और सुलतान की टीम एक साथ कंफर्म कर रही हैं।
सुलतान की टीम के अनुसार सुलतान की काफी शूटिंग बाकी है जो कम से कम अप्रैल तक चलेगी और आदित्य चोपड़ा - सलमान खान ने हीरोइन तय करने में काफी समय लगा दिया है। ऐसे में अनुष्का शर्मा की ट्रेनिंग के बाद ही उनकी शूटिंग शुरू होगी।
["मैं और सलमान बॉलीवुड के सबसे LUCKY हीरो!"]
वहीं रईस जनवरी के अंत में बनकर तैयार हो जाएगी ऐसा खुद शाहरूख खान ने कहा। उन्होंने ये भी कहा कि चूंकि हम सब दोस्त हैं, अगर सब बैठकर बात करेंगे तो कोई रास्ता निकल आएगा। और अगर सुलतान तैयार है तो हम रईस के लिए अपने कदम पीछे ले सकते हैं, लेकिन अभी मुझे पता नहीं कि सुलतान का कितना काम बाकी है।
[रईस की नई तस्वीर...मियांभाई शाहरूख]
हालांकि सलमान और अनुष्का अब सुलतान को पूरा करने की जल्दी में हैं लेकिन फिर भी अप्रैल के बाद भी फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काफी काम बचेगा और इसे इतनी जल्दी पूरा करना नामुमकिन है। जानिए दोनों फिल्मों में क्या है कॉमन -


Click it and Unblock the Notifications

