इधर सलमान, उधर अजय देवगन.. बीच में 'रईस' शाहरूख जाएं तो जाएं कहां!
शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने ऑफिशियली यह बयान दिया है कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोंड कर दी गई है। यानि की ईद के मौके पर सलमान खान की सुल्तान सोलो रिलीज होगी। जबकि रईस की डेट 26 जनवरी 2017 फाइनल की गई है।
बहरहाल, इस खबर से जहां सलमान खान फैंस बहुत खुश हैं, वहीं अजय देवगन फैंस खफा। और इसका सीधा असर सोशल मीडिया पर दिख रहा है। ट्विटर पर फैंस के बीच जंग छिड़ी हुई है। एक ओर ONLY SULTAN KI DARING THIS EID ट्रेंड कर रही तो दूसरी ओर DONT DARE BAADSHAHO IS THERE..
खैर, इस स्थिति में तो शाहरूख खान की रईस बीच में लटकी दिख रही है। फिल्म 26 जनवरी 2017 को रिलीज होती है.. तो भी उसे अजय देवगन की बादशाहो और ऋतिक रोशन की काबिल से भिड़ना पड़ेगा। वहीं, फिल्म इतनी पुरानी हो जाएगी तो कोई शक नहीं फैंस का उत्साह भी कम पड़ जाएगा और फिल्म को नुकसान साफ है।
वहीं, यदि फिल्म ईद पर रिलीज हो जाती है तो सुल्तान के आगे हो सकता है उसे नुकसान उठाना पड़े। लेकिन कम से कम फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह रहता।
यहां देंखे फैंस के बीच छिड़ी जंग-


Click it and Unblock the Notifications