गाड़ी-महंगी कार के लिए सुकेश के पीछे पड़ गई थी ये हसीना, ठग के दावों ने खोली इस एक्ट्रेस की पोल

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में हर दिन कोई ना कोई नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में नोरा फतेही ने अपने बयान में कहा है कि, कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर उन्हें अपनी गर्ल फ्रेंड बनाना चाहता था। सुकेश अपनी सारी बातें पिंकी ईरानी के जरिए नोरा फतेही तक पहुंचाता था। नोरा ने दावा किया था कि सुकेश ने उनसे अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए प्रपोज कहा था और इसके बदले वो उन्हें आलीशान घर और महंगा लाइफस्टाइल देने की बात कही थी।
वहीं, अब सुकेश चंद्रशेखर ने मीडिया में अपना बयान दिया है। सुकेश ने कहा है- 'आज नोरा कह रही है कि, मैंने उससे बड़े घर का वादा किया था लेकिन, अपने परिवार के लिए घर खरीदने के लिए वो पहले मुझसे बड़ी रकम ले चुकी हैं।' सुकेश ने यह भी दावा किया है कि, नोरा ये कहानियां कानून से बचने के लिए रच रही हैं।
साथ ही सुकेश ने कहा है कि नोरा का बयान गलत है कि कार उन्होंने खुद खरीदी है। सुकेश ने ये भी दावा किया है कि नोरा फतेही नई कार के लिए उनके पीछे पड़ गई थी। सुकेश ने यहां तक कहा है कि, नोरा के साथ मिलकर उन्होंने कार पसंद की थी और ये सारी चैट के स्क्रीनशॉट ई़डी के पास पहले से ही मौजूद हैं।
साथ ही सुकेश ने यह भी कहा है कि, वो नोरा फतेही को रेंज रोवर देना चाहते थे लेकिन, स्टॉक में नहीं थी और नोरा की जिद के कारण उन्होंने बीएमडब्लू गिफ्ट की थी जिसका उन्होंने लंबे समय तक इस्तेमाल किया था। सुकेश ने यह भी कहा कि चूंकि, नोरा भारतीय नहीं हैं इसलिए उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति के नाम पर कार रजिस्टर करवाया था।
साथ ही सुकेश ने यह भी कहा है कि उनके और नोरा के बीच कोई प्रोफेशनल ट्रांजैक्शन नहीं है। एक बार सुकेश ने उन्हें अपनी इवेंट में शामिल होने के एवज में पैसे दिए थे। बता दें कि, सुकेश ने पहले भी नोरा फतेही को लेकर कई दावे किए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि, जैकलीन फर्नांडिस सीरियस रिलेशनशिप में थे और इस बात से नोरा को जलन होती थी।


Click it and Unblock the Notifications
