भाई आर्यन खान ने दिलवाई है सुहाना खान को उनकी डेब्यू फिल्म द आर्चीज़, ज़ोया अख्तर की फिल्म का Casting Scoop

शाहरूख खान के दोनों बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान आजकल काफी सुर्खियों में हैं। जहां, फैन्स आर्यन खान के डेब्यू के अनाउंसमेंट का इंतज़ार कर रहे हैं वहीं सुहाना खान का डेब्यू अनाउंस हो चुका है और फैन्स उन्हें परदे पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। सुहाना खान, ज़ोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज़ The Archies के साथ अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं।
लेकिन द आर्चीज़ की कास्टिंग की कहानी और भी ज़्यादा दिलचस्प है। ज़ोया अख्तर, हाई स्कूल म्यूज़िक की तर्ज पर एक बेहद मॉडर्न और युवाओं के दिल के करीब कहानी बनाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने मशहूर आर्चीज़ कॉमिक्स को फिल्म में बदलने का फैसला लिया और इसके अधिकार भी खरीदे।
इसके बाद ज़ोया की मुश्किल ये थी कि फिल्म में आर्ची का किरदार किसे सौंपा जाए। ज़ोया चाहती थीं कि ये कोई ऐसा कलाकार है जिसे देखते ही स्वीकार कर लिया जाए, उसमें ऐसा स्टारडम हो। बिल्कुल कॉमिक्स के किरदार आर्ची की तरह। इसलिए ज़ोया अख्तर ने ये फिल्म आर्यन खान को ऑफर की। लेकिन आर्यन ने ये फिल्म ठुकरा दी।
आर्यन के इस फिल्म के ठुकराने के बाद ज़ोया अख्तर काफी समय तक केवल फिल्म के लिए आर्ची को ढूंढती रहीं। लेकिन इस बीच उन्हें एक और ख्याल आया और आर्यन के ये फिल्म रिजेक्ट करने के बाद उन्होंने आर्ची की बेस्ट फ्रेंड वेरोनिका का किरदार सुहाना खान को ऑफर किया। सुहाना ने ये फिल्म स्वीकार करने में देर भी नहीं लगाई और इस तरह, द आर्चीज़ की कास्टिंग से आर्यन खान बाहर हो गए और सुहाना खान की एंट्री हो गई।


Click it and Unblock the Notifications