ALERT: हर स्टार डेब्यू धरा रह गया....देखिए असली सुपरस्टार किड का DEBUT!
आजकल किसी ना किसी स्टार किड के डेब्यू चर्चा में रहते हैं और अब इन सब अफवाहों पर से सबका ध्यान हट जाएगा। खबर ही ऐसी है। दरअसल, खबर क्या बस हवा है। लेकिन है धमाकेदार। हुआ यूं कि शाहरूख खान की बिटिया सुहाना खान, पापा के साथ एक स्टूडियो पहुंच गईं।
बस इसके बाद से सुहाना खान के डेब्यू की खबरों ने आग की तरह फैलना शुरू कर दिया है। हालांकि शाहरूख पहले ही ये तय कर चुके हैं कि उनके बच्चे पहले पढ़ाई करेंगे और उसके बाद, अपना करियर चुनेंगे।

गौरतलब है कि सुहाना खान अक्सर ही अपने डेब्यू की खबरों से गपशप गली में गुलज़ार रहती हैं। एक तो शाहरूख खान की बेटी, ऊपर से करण जौहर उन्हें लॉन्च करने के वादे कर चुके हैं।
तो ज़ाहिर सी बात है कि सुहाना पर मीडिया की नज़रें टिकी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 17वां जन्मदिन मनाया है। इसी उम्र में करण जौहर ने आलिया भट्ट को लॉन्च किया था इसलिए सुहाना पर नज़रें जमी रहना लाज़िमी है।
Recommended Video

वैसे भी आजकल सुहाना किसी ना किसी कारण से लाइमलाइट में ज़रूर रहती हैं। हाल ही में वो ट्यूबलाइट की स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया का शिकार भी बन गईं।
सुहाना अपनी तस्वीरें खिंचवाना नहीं चाहती थीं लेकिन मीडिया ने उन्हें घेर लिया और जब तक वो लिफ्ट में नहीं चली गईं तब तक मी़डिया उन्हें घेरे रही।
देखिए सुहाना की वायरल हुई कुछ तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications