बहन आलिया को कुछ इस अंदाज में जन्मदिन की बधाई देती नजर आई सुहाना खान, देखे क्यूट तस्वीरें

शाहरुख खान की 22 वर्षीय बेटी सुहाना खान हमेशा अपनी फोटोज, हॉट लुक और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिर चाहे वह उनकी आने वाली फिल्मों के लिए हो, हॉलिडे पिक्स या पार्टियों में ग्लैम अपीयरेंस के लिए, सुहाना हमेशा अपने फैंस को लेटेस्ट अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में, सुहाना अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कज़िन आलिया के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देती नज़र आईं।
सुहाना ने 'बिग किस' और व्हाइट दिल बनाते हुए इंस्टा स्टोरी पर आलिया के साथ अपने बचपन की थ्रोबैक फोटो शेयर की। इस फोटो में सुहाना कज़िन आलिया के गाल पर किस करती हुई नजर आ रही है। ये पोस्ट सुहाना ने आलिया के ओल्ड इंस्टाग्राम पोस्ट से शेयर की थी। बचपन की इस तस्वीर में दोनों काफी क्यूट लग रहे थे और दोनों ने मैचिंग हेयरबैंड भी पहने हुए थे। वहीं इसी के साथ, सुहाना ने एक स्मॉल वीडियो भी शेयर किया जिसमें दोनों कज़िन मिरर सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सुहाना ने ब्लू जींस के साथ फ्लोरल क्रॉप टॉप पहना था, जबकि उनकी कजिन ने ब्लैक टॉप पहना था। सुहाना ये पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरी बेस्ट फ्रेंड को जन्मदिन मुबारक हो, आई लव यू, आलिया छिबा।" बता दें, आलिया इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान के भाई विक्रांत छिबा की बेटी हैं। सुहाना और आलिया अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।
सुहाना की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो ऐसी चर्चाएं हैं कि सुहाना श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, अगस्त्य ने पिछले साल कपूर फैमिली द्वारा आयोजित क्रिसमस ब्रंच में सुहाना को अपने परिवार के सभी सदस्यों से अपने पार्टनर के तौर पर मिलवाया था।
वहीं काम की बात करें तो, सुहाना 'द आर्चीज' फिल्म के साथ डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। 'द आर्चीज' कॉमिक्स पर आधारित फिल्म में अगस्त्य नंदा, सुहाना खान, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना, संताना रोच, युवराज मेंडा, खुशी कपूर और अदिति मुख्य भूमिका होंगे। जोया अख्तर निर्देशित फिल्म इस साल ओटीटी पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications