अगस्त्य नंदा से चल रहा है शाहरुख खान की लाडली Suhana Khan का अफेयर? फिल्म के सेट पर आए करीब!

बॉलीवुड में स्टार्स के लाइमलाइट में आते ही उनके रिलेशनशिप को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आने लगती हैं। इस वक्त भी बी-टाउन में कई तरह की खबरें सामने आ रहीं हैं और कई सितारे ऐसे हैं जिनके नाम एक दूसरे से जुड़ रहे है। लेकिन अब शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को लेकर एक ऐसी खबर चर्चा में है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक सुहाना खान इस वक्त अगस्त्य नंदा को डेट कर रहीं हैं।
जी हां, सभी जानते हैं कि इस वक्त दोनों निर्देशक जोया अख्तर की द आर्चीज को लेकर बिजी हैं और इस खबर के मुताबिक फिल्म के सेट पर मौजूद एक सूत्र ने इस रिश्ते को लेकर खुलासा किया था।
रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के बीच यह सब द आर्चीज के फिल्म के सेट पर शुरू हुआ है। हालांकि दोनों की तरफ से किसी तरह का कुबूलनामा नहीं सामने आया है और ना ही इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आई है।
हालांकि इस खबर पर कई लोगों को यकीन नहीं है और सोशल मीडिया पर लोग लगातार इसको लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। जोया अख्तर उन निर्देशकों में से एक हैं जो कि प्रोजेक्ट में अपने काम से जान डाल देती हैं, द आर्चीज को लेकर कहा जा रहा है कि ये धमाकेदार साबित होने वाली है।
स्टार्स की बात करें तो श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी इससे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, डॉट और युवराज मेंडा भी होंगे। यह इस साल ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। शाहरुख खान ने भी इसको लेकर कहा था कि वो बेटी के डेब्यू का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications